फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress to fight for justice for ankita bhandari opposes dushyant gautam appointment as Governor

देहरादून: अंकिता को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस, प्रेस कांफ्रेंस में नेताओं ने भाजपा को घेरा

Thu, 15 Oct 2026 01:07 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 15 Oct 2026 01:07 PM IST
सार

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर उत्तराखंड से दिल्ली तक विरोध के स्वर उठ रहे हैं। दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत और दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने की खबर के बीच कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने पत्रकारवार्ता कर अंकिता को न्याय दिलाने के लिए प्रदेशव्यापी लड़ाई लड़ने की बात कही।

विज्ञापन
Congress to fight for justice for ankita bhandari opposes dushyant gautam appointment as Governor
कांग्रेस की प्रेसकांफ्रेंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंकिता भंडारी मामले को लेकर कांग्रेस ने आज पत्रकारवार्ता की। इस दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेगी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अंकिता भंडारी की लड़ाई पूरे प्रदेश में लड़ी जाएगी। और इसके सभी एकजुट होंगे।

विज्ञापन


उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली के इंडिया गेट पर बीती रातभर प्रदर्शन हुआ। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ मिलकर सुबह 3.45 बजे अंकिता के माता-पिता, विपक्षी नेताओं और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। सभी प्रदर्शनकारियों को तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में रखा गया है।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड:  मानसून विदा, फिर भी नहीं थम रहा बारिश का सिलसिला, खराब मौसम के कारण केदारनाथ में हेली सेवा रोकी
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकिता के माता-पिता को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन दो घंटे बाद सुबह 6 बजे उन्हें रिहा कर दिया गया। हिरासत में लिए जाने के बाद अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने चेतावनी दी कि यदि उनकी बेटी को न्याय नहीं मिला, तो देशभर में आंदोलन किया जाएगा। दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने की खबर सामने आते ही उत्तराखंड में विरोध प्रदर्शन शुरु हो गए। अंकिता भंडारी हत्याकांड में दुष्यंत गौतम का नाम कथित वीआईपी के रूप में सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed