{"_id":"60251a4b8ebc3ee8f7660881","slug":"mauni-amavasya-2021-devotees-doing-snan-into-two-and-half-feet-ganga-water-full-with-silt-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौनी अमावस्या 2021: गाद के साथ सिकुड़ी गंगा की मुख्य धारा, ढाई फुट जल में साढ़े तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौनी अमावस्या 2021: गाद के साथ सिकुड़ी गंगा की मुख्य धारा, ढाई फुट जल में साढ़े तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 11 Feb 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
हरिद्वार में गाद वाला पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सात फरवरी को चमोली में आपदा के बाद बाढ़ की गाद (सिल्ट) हरिद्वार पहुंचनी शुरू हो गई। मौनी अमावस्या पर सिल्ट युक्त कम पानी में श्रद्धालुओं को स्नान करना पड़ा। सिल्ट के साथ बृहस्पतिवार को गंगा की मुख्य धारा का जलस्तर भी गिरकर 9300 क्यूसेक रह गया। इसका असर हरकी पैड़ी पर दिखा। मेला प्रशासन के मुताबिक, मौनी अमावस्या पर करीब तीन लाख 76 हजार श्रद्धालुओं ने स्नान किया।
2 of 6
हरिद्वार में गाद वाला पानी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य धारा का प्रवाह कम होने से भगीरथ बिंदु से हरकी पैड़ी के लिए करीब ढाई फुट पानी ही मिला। मेलाधिकारी ने बैराज के कंट्रोल रूम पहुंचकर पानी के लेवल का ग्राफ देखा और आगामी स्नान पर्वों पर हरकी पैड़ी में पानी बढ़ाने के निर्देश दिए।
3 of 6
हरिद्वार में गाद वाला पानी
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार रात से मुख्य धारा में सिल्ट आने लगी थी। अत्यधिक सिल्ट आने से बैराज के मुख्य गेट खोले गए। इससे रात में हरकी पैड़ी एवं गंग नहर में पानी बंद हो गया। सुबह करीब तीन बजे मुख्य गेट बंद किए गए। इसके बाद गंग नहर में पानी छोड़ा गया और हरकी पैड़ी पर करीब ढाई फुट तक पानी पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हरिद्वार में गाद वाला पानी
- फोटो : अमर उजाला
बैराज के वाटर एकाउंट असिस्टेंट निर्भय भारद्वाज के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर को गंगा की मुख्य धारा में 9300 क्यूसेक पानी रिकाॅर्ड हुआ, जबकि बुधवार दोपहर 12 बजे 19 हजार क्यूसेक पानी था। बृहस्पतिवार को हरकी पैड़ी में ढाई फुट और गंग नहर में 4072 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन
5 of 6
हरिद्वार में गाद वाला पानी
- फोटो : अमर उजाला
सिल्ट और कम पानी होने से श्रद्धालुओं को हरकी पैड़ी एवं अन्य घाटों पर स्नान करने में जूझना पड़ा। हरकी पैड़ी में पानी कम होने पर मेलाधिकारी दीपक रावत भीमगोडा बैराज के मुख्य कंट्रोल रूम पहुंचे और वाटर लेवल ग्राफ की जानकारी ली। कंट्रोल रूम के प्रभारी नलिन वर्धन से कहा कि मेला प्रशासन को वाटर लेवल की रिपोर्ट दी जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।