फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन बहनों का इकलौता भाई था शहीद राजेंद्र, अंतिम यात्रा में फूट-फूट कर रोया पूरा गांव, तस्वीरें

Mon, 29 Oct 2018 08:25 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) Updated Mon, 29 Oct 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
Martyr Rajendra family crying badly to see dead body emotional photos
शहीद राजेंद्र के परिजन

अनंतनाग में शहीद हुए राजेंद्र सिंह घर के इकलौते चिराग थे। उनकी तीन बहने हैं। शहीद का शव जब उनके पैतृक आवास लाया गया तो वहां कोहराम मच गया। पूरा गांव फूट फूट कर रोया। बहने और मां बेसुध हो गईं। गांव में बस चारों तरफ चीखें ही सुनाई दी। 

Martyr Rajendra family crying badly to see dead body emotional photos
शहीद राजेंद्र

शहीद राजेंद्र का पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर को पहले पिथौरागढ़ लाया गया। इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और सेना के जवानों ने उन्हें सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पिथौगराढ़ जिले के गंगोलीहाट के बनेडाकंड लेजाया गया। 

Martyr Rajendra family crying badly to see dead body emotional photos
शहीद राजेंद्र

परिजन और गांव के लोग पार्थिव शरीर से लिपट कर रो पड़े। शहीद का सैन्य सम्मान के साथ रामेश्वर घाट में अंतिम संस्कार किया गया। राजेंद्र सिंह बुंगला (23) पुत्र चंद्र सिंह जाट रेजीमेंट (टीए) में सिपाही थे। वह वर्ष 2015 में भर्ती हुए थे। राजेंद्र दो माह पहले ही राष्ट्रीय राइफल (आरआर) में तैनात हुए थे। बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में राजेंद्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। राजेंद्र की शहादत की खबर मिलने के बाद उसके घर में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Martyr Rajendra family crying badly to see dead body emotional photos
शहीद राजेंद्र

वहीं इस दौरान लोगों ने सेना पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमे जवान राजेंद्र सिंह गंभीर रूप ससे घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में गुरुवार की देर शाम आतंकियों की ओर से सेना के कैंप पर किए गए हमले में एक जवान शहीद हो गया था। एक अन्य जवान घायल है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। त्राल इलाके के नादेर में आतंकियों ने 42 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर आतंकी हमला किया।

विज्ञापन
Martyr Rajendra family crying badly to see dead body emotional photos
शहीद राजेंद्र सिंह

इसमें गेट पर तैनात जवानों को निशाना बनाया गया। जवानों की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई। इसमें दो जवान घायल हो गए। दोनों को श्रीनगर के बादामीबाग स्थित सैन्य अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक ने दम तोड़ दिया। शहीद जवान की शिनाख्त एनजी लियाना तथा घायल की तकिया दोनी के रूप में हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed