फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी की तपस्थली पर भी चढ़ेगा भगवा रंग, तीन दशक बाद फिर वहां जाकर पुरानी यादें करेंगे ताजा

Mon, 29 Oct 2018 08:23 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Mon, 29 Oct 2018 08:23 AM IST
विज्ञापन
Pm Narendra Modi Can Visit his austerity place after three decades in kedarnath
pm modi in kedarnath dham

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तपस्थली पर भी भगवा रंग में नजर आएगी। इतना ही नहीं पीएम वहां तीन दशक बाद खुद जाएंगे और पुरानी यादें ताजा करेंगे। आगामी छह नवंबर को उत्तराखंड दौरे के दौरान वे निर्माणाधीन केदारनाथ-गरूडचट्टी पैदल मार्ग का एटीवी से निरीक्षण कर सकते हैं। मार्ग का निर्माण जल्द पूरा करने के लिए डीडीएमए को निर्देशित किया गया है। मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों के साथ मंदाकिनी नदी के ऊपरी तरफ बनाई गई गुफा का निरीक्षण भी किया। उन्होंने गुफा पर एक गेरुवा रंग का झंडा लगाने को कहा, ताकि बर्फ से ढकने और खराब मौसम में मंदिर से गुफा की दिशा दिखाई दे। 

Pm Narendra Modi Can Visit his austerity place after three decades in kedarnath
केदारनाथ का दौरा करते अधिकारी

16/17 जून 2013 की आपदा में मंदाकिनी नदी के उफान से केदारनाथ-गरूड़चट्टी पैदल मार्ग ध्वस्त हो गया था। तब से साधु-संतों की रैन-बसेरा कही जाने वाली गरूड़चट्टी वीरान पड़ी है, लेकिन बीते वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ पहुंचकर गरूड़चट्टी को पुन: संजोने और संरक्षण की बात कही थी। इसके बाद से इस क्षेत्र को मंदिर से जोड़ने के लिए प्रयास शुरू हो गए थे। अब, जल्द यहां तक आवाजाही हो सकेगी। पुनर्निर्माण कार्यों के तहत 3.5 किमी पैदल मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। 

Pm Narendra Modi Can Visit his austerity place after three decades in kedarnath
केदारनाथ का दौरा करते अधिकारी

करीब चार मीटर चौड़े कटवा पत्थर वाले इस मार्ग का 2900 मीटर निर्माण हो चुका है। शेष 600 मीटर कार्य जल्द पूरा होने की उम्मीद है। नवंबर माह के पहले सप्ताह में केदारनाथ पहुंच रहे पीएम मोदी द्वारा इस मार्ग का उद्घाटन करने की उम्मीद है। वे, एटीवी से मार्ग का निरीक्षण भी कर सकते हैं। इधर, कार्यदायी संस्था के एई दीपचंद्र नवानी ने बताया कि मार्ग के शेष निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pm Narendra Modi Can Visit his austerity place after three decades in kedarnath
केदारनाथ का दौरा करते अधिकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी छह नवंबर को प्रस्तावित केदारनाथ दौरे के मद्देनजर रविवार को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने केदारनाथ पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने वीआईपी हेलीपैड, गोल चबूतरे और गरुड़चट्टी के लिए बन रहे मार्ग का निरीक्षण भी किया। मुख्य सचिव और विभिन्न विभागों के शीर्ष अधिकारी हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने डीडीएमए को एमआई-17 (वीआईपी) हेलीपैड का रंग-रोगन, हेलीपैड से मंदिर तक पैदल मार्ग की मरम्मत, मंदिर परिसर के चारों तरफ बैरिकेडिंग और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Pm Narendra Modi Can Visit his austerity place after three decades in kedarnath
kedarnath dham new photos

मुख्य सचिव ने एमआई-17 हेलीपैड से गढ़वाल मंडल विकास निगम अतिथि गृह तक पैदल मार्ग पर बिजली लाइन को भूमिगत करने के निर्देश दिए हैं, ताकि खराब मौसम या अधिक बर्फबारी में बिजली लाइन के तार टूटने से किसी प्रकार का नुकसान न हो, साथ बिजली सप्लाई सुचारु बनी रहे। उन्होंने ऊर्जा निगम को आड़े-तिरछे हुए बिजली के खंभों को भी जल्द ठीक करने को कहा। उन्होंने गोल चबूतरे की बांयी ओर से सिंचाई विभाग द्वारा किये जा रहे पुनर्निर्माण कार्यो का कार्यों का निरीक्षण किया गया। यहां पर स्पॉट काफी ऊबड़-खाबड़ पाए जाने पर उन्होंने मिट्टी व पत्थरों से भरान कर समतल करने को कहा। उन्होंने मंदाकिनी नदी और सरस्वती नदी किनारे हो रहे घाट, सुरक्षा दीवार, रास्तों इत्यादि कार्यों को हर हाल में 31 अक्तूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed