फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घरों में सज रहे थे शादी के शामियाने, लेकिन बिछ गई लाशें और छा गया मातम, तस्वीरों में दर्दनाक मंजर...

Mon, 11 Feb 2019 04:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की (चुड़ियाला)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की (चुड़ियाला) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Feb 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
Many people killed before marriage due to poisonous alcohol in roorkee
शराब से मौत

एक तरफ शादी के शामियाने तो दूसरी तरफ मौत का मंजर। ऐसा नजारा पहले शायद ही किसी ने कभी देखा हो। गांव में शादी के लिए पहले से ही रस्मोरिवाज के लिए तारीखें तय थीं, लेकिन ग्रामीणों को क्या पता था कि शादी के खुशी के माहौल पर मौत का गम भारी पड़ेगा। ग्रामीणों के सामने इस मंजर को बयां करने के लिए शब्द नहीं थे।

Many people killed before marriage due to poisonous alcohol in roorkee
शराब से मौत

भलस्वागाज में शुक्रवार को दो शादियां थी। एक शादी तो मृतक के चचेरे भाई की ही थी। गुरुवार को जहरीली शराब पीने से उनकी मौत हो गई। खुशी और गम के माहौल में मातम भारी पड़ रहा था। दुखी मन से शादी की रस्में पूरी कर रहे लोग कह रहे थे कि उन्हें क्या पता था कि खुशी से पहले दुख की घड़ी आ जाएगी।

Many people killed before marriage due to poisonous alcohol in roorkee
शराब से मौत

गांव में मातम का माहौल है, फिर भी शादी की तय तारीख पर दुखी मन से रस्में पूरी की जा रही है। भलस्वागाज में बीर सिंह पुत्र मंगल सिंह (40) की देर रात मौत हो गई। उनके बड़े भाई मुआसीराम ने बताया कि छोटे भाई के शव का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Many people killed before marriage due to poisonous alcohol in roorkee
शराब से मौत

बीर सिंह की तीन बेटियां और दो बेटेहैं, लेकिन कमाई का कोई साधन नहीं है। बीर सिंह किसी तरह मेहनत मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते थे, लेकिन अब परिजनों को चिंता है कि परिवार को कौन पालेगा।

विज्ञापन
Many people killed before marriage due to poisonous alcohol in roorkee
शराब से मौत

मृतक बीर सिंह के घर पर जहां दुख व्यक्त करने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा था तो उनके घर के ठीक सामने शादी का शामियाना लगा था, जिसमें खाने की तैयारी की जा रही थी। मुआसीराम ने बताया कि उनके चचेरे भाई की भी गांव के दूसरे मोहल्ले में शादी में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed