फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिस आंगन से उठनी थी डोली, वहां से उठी दो बेटियों की अर्थी, अंतिम विदाई में हर कोई रोया...

Mon, 11 Feb 2019 04:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Feb 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
Two Girls Students died due to drown in river funeral photos
मृतक छात्रा नेहा/अमीषा

जिस आंगन से मां-बाप ने बेटियों की डोली उठने का सपना संजोया था। रविवार को उसी आंगन से बेटियों की अर्थी उठते देख बीरोंखाल ब्लॉक के बापता गांव में हरेक की आखें नम थीं। दोनों की असमय मौत से किसी की समझ में नहीं आ रहा था कि उन मांओं को हिम्मत बंधाएं भी तो कैसे। दरअसल छात्रा अमीषा का शव घटना वाले दिन बरामद कर लिया गया था, लेकिन उसके पिता के विदेश में होने के कारण अंतिम संस्कार नहीं हो पाया था।

Two Girls Students died due to drown in river funeral photos
मृतक छात्रा नेहा/अमीषा

शनिवार रात पिता दिनेश रावत गांव पहुंचे। रविवार को पैतृक घाट पर अमीषा का अंतिम संस्कार किया गया। अमीषा की अंत्येष्टि हो ही रही थी कि इस बीच पुलिस ने नेहा का भी शव बरामद कर लिया। इसके बाद नेहा का अंतिम संस्कार किया गया, जिससे माहौल और गमगीन हो गया। गत आठ फरवरी की सुबह बीरोंखाल ब्लॉक के ग्राम बापता निवासी कक्षा नौ की छात्रा अमीषा (14) पुत्री दिनेश रावत और कक्षा छह की छात्रा नेहा (11) पुत्री शिशुपाल सिंह रावत घर से विद्यालय के लिए साथ निकलीं।

Two Girls Students died due to drown in river funeral photos
मृतक छात्रा नेहा/अमीषा

घर वालों के मना करने के बावजूद स्कूल के लिए निकली नेहा और मनीषा को अनहोनी का आभास नहीं था। रोजमर्रा की तरह दोनों स्कूल जल्दी पहुंचने की होड़ में मुख्य पुल से विद्यालय न जाकर बल्लियों के पुल के सहारे नदी पार करने लगीं। घटना की पहली रात भारी बारिश के चलते नदी उफान पर थी व बल्लियों से संतुलन बिगड़ने के कारण अमीषा व नेहा नदी में बहने लगीं। घटनास्थल पर मौजूद प्राथमिक विद्यालय बापता में कार्यरत अध्यापक शिवदर्शन सिंह ने तैराकी न जानने के बावजूद दोनों बच्चियों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई, लेकिन दोनों तेज बहाव में बह गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two Girls Students died due to drown in river funeral photos
छात्रा का रेस्क्यू

अमीषा का शव एक घंटे बाद ही घटनास्थल से 150 मीटर दूर नदी से बरामद कर लिया गया था। उस दिन उसकी अंत्येष्टि नहीं हो पाई, क्योंकि उसके पिता दिनेश रावत दुबई में कार्यरत हैं। सूचना के बाद दिनेश रावत शनिवार रात साढ़े सात बजे गांव पहुंचे। रविवार को गांव वाले अमीषा की अंत्येष्टि कर ही रहे थे कि तभी दूसरी छात्रा नेहा का शव भी बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन
Two Girls Students died due to drown in river funeral photos
छात्रा का रेस्क्यू

जब तक नेहा का पोस्टमार्टम होता, गांव वालों ने अमीषा का अंतिम संस्कार कर दिया था। पोस्टमार्टम के बाद नेहा का अंतिम संस्कार भी पैतृक घाट पर किया गया। दोनों बच्चियों के अंतिम संस्कार से बापता के ग्रामीण स्तब्ध हैं। सभी घटना से दुखी हैं। सभी नाते रिश्तेदार गांव पहुंचकर परिजनों को हौसला बढ़ा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed