प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सेना व वायु सेना बेशक आतंकवादियों के साथ ही पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक व सीधा हमला कर रही हो, लेकिन पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने इसका शंखनाद 12 दिसंबर 2016 को देहरादून में ही कर दिया था।
2 of 5
देहरादून में मनोहर पारिकर
- फोटो : अमर उजाला
साल 2016 में देहरादून में भाजपा की ओर से आयोजित परिर्वतन यात्रा के समापन समारोह में शामिल होने पहुंचे पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने जनसभा में आतंकवादियों व उनके पाकिस्तानी आकाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दिया था।
3 of 5
देहरादून में मनोहर पारिकर
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा था कि देश की सीमाओं पर जवान गरज रहे हैं, इसलिए शांति है। उन्होंने कहा था कि दुश्मन को उसी की भाषा में जवाब दिया जाए तो वह मैदान छोड़कर भाग खड़ा होता है।
4 of 5
देहरादून में मनोहर पारिकर
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय सेना पाकिस्तान ही नहीं दुनिया के किसी भी देश की सेना से निपटने में सक्षम है। इस रैली ने देवभूमि के युवाओं में जोश भर दिया था। तब आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर उनका विरोध किया था।
5 of 5
देहरादून में मनोहर पारिकर
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा था कि देश की सुरक्षा में उत्तराखंड राज्य अग्रणी है। यहां के युवा देश रक्षा में सबसे आगे रहे हैं। शहादत से ज्यादा सीमा पर जवाब देना बेहतर है। शत्रु का नाश करना ही सच्ची देश सेवा है। हमारे जवान सीमा पर सही जवाब दे रहे हैं।