फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड के इस खूबसूरत लेक रिजॉर्ट में हुई मालिनी अवस्थी के बेटे की शादी, सात फेरे लेने नाव में बैठकर गए मंडप, तस्वीरें...

Mon, 01 Feb 2021 01:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Feb 2021 01:35 PM IST
विज्ञापन
Inside the wedding of Malini Awasthi's son Adwitiya Awasthi, see pictures inside
मालिनी अवस्थी के बेटे की शादी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी और विख्यात लोकगायिका मालिनी अवस्थी के बेटे अद्वितीय की शादी रविवार को नौकुचियाताल के लेक रिजॉर्ट में धूमधाम से हुई। वर-वधू नाव में सवार होकर कार्यक्रम स्थल तक गए और सात फेरे लिए। 

Inside the wedding of Malini Awasthi's son Adwitiya Awasthi, see pictures inside
नौकुचियाताल में मालिनी अवस्थी के बेटे की शादी - फोटो : अमर उजाला

अद्वितीय अवस्थी की शादी कैप्टन जयेंद्र मिश्रा की बेटी गायत्री मिश्रा के साथ हुई है। कैप्टन जयेंद्र मिश्रा मूलरूप से लखनऊ निवासी हैं लेकिन वह 1997 से भीमताल के सांगुड़ीगांव में रह रहे हैं। गायत्री मिश्रा सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं। रविवार की शाम सांगुड़ीगांव में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Inside the wedding of Malini Awasthi's son Adwitiya Awasthi, see pictures inside
नौकुचियाताल में नाव में बैठकर जाते मालिनी अवस्थी के बेटे और बहु - फोटो : अमर उजाला

झील किनारे और हरे-भरे जंगल के बीच स्थित इस रिजॉर्ट में वीवीआईपी शादी होती रही हैं। रविवार को भी यहां दिग्गजों का जमावड़ा लगा रहा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्य सचिव ओम प्रकाश और यूपी के कई अफसर भी पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Inside the wedding of Malini Awasthi's son Adwitiya Awasthi, see pictures inside
मालिनी अवस्थी की बहु से मिलते सीएम त्रिवेंद्र - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। वे यहां 40 मिनट तक रहे। इससे पहले सीएम का हेलीकॉप्टर जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में उतरा। कमिश्नर अरविंद हयांकी, डीएम सविन बंसल, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी, विधायक राम सिंह कैड़ा, प्रकाश भट्ट मनोज, मनोज साह, प्रदीप पाठक, राजेश नेगी, महेंद्र वर्मा, अनिल चनौतिया, दिनेश सांगुड़ी, ब्लॉक प्रमुख आशा रानी आदि ने उनकी अगवानी की।

विज्ञापन
Inside the wedding of Malini Awasthi's son Adwitiya Awasthi, see pictures inside
नौकुचियाताल में मालिनी अवस्थी के बेटे की शादी - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि नौकुचियाताल की दूरी नैनीताल से करीब 26.2 किमी है। नैनीताल से नौकुचियाताल का रास्ता खूबसूरत नजारों से भरा है। इस झील के टेढ़े-मेढ़े कुल नौ कोने हैं इसलिए ही इस झील का नाम नौकुचियाताल कहा जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed