इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को है। मान्यता के अनुसार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर संक्रांति का योग बनता है। इस दिन सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही खरमास का भी समापन होगा। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन 2:05 बजे सूर्य अपनी चाल बदलकर धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
2 of 5
मकर संक्रांति
- फोटो : अमर उजाला (file photo)
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस दिन राशि के अनुसार दान करना लाभकारी होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित विष्णु प्रसाद भट्ट और आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन किसान भगवान से अपनी अच्छी फसलों के लिए आशीर्वाद मांगते हैं। इसलिए इसे फसलों और किसानों के त्योहारों के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन किए जाने वाले दान को सिद्धा के नाम से भी जाना जाता है।
3 of 5
मकर संक्रांति पर सजे बाजार।
- फोटो : अमर उजाला (file photo)
मेष राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन तांबे की वस्तुओं का दान करना चाहिए। वृषभ राशि वालों को चांदी से बनी वस्तु का दान करना लाभकारी होगा। मिथुन राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन हरी सब्जियों का दान करना चाहिए। कर्क राशि के लिए सफेद रंग का ऊन दान करना फलकारी होगा। सिंह राशि वालों को गुड़ का दान करना चाहिए। कन्या राशि के लिए हरे मूंग की दाल की खिचड़ी दान लाभकारी होगा।
तुला राशि वालों के लिए सात प्रकार के अनाज का दान करना अच्छा होगा। वृश्चिक राशि वालों को लाल रंग के कपड़ों का दान करना चाहिए। धनु राशि के जातकों के लिए दाल और कपड़े का दान करना लाभकारी होगा। मकर राशि वालों के लिए काले रंग के कपड़े दान करने चाहिए। कुंभ राशि वालों को घी का दान करना चाहिए। मीन राशि के जातकों का चने की दाल का दान करना लाभकारी होगा।
5 of 5
मकर संक्रांति
- फोटो : अमर उजाला (file photo)
ज्योतिषाचार्य पंडित ज्ञानेंद्र सिंह पांडेय और पंडित विनोद झा ने बताया कि मकर संक्रांति का पुण्यकाल सूर्योदय से सूर्यास्त तक रहेगा। सूर्योदय सुबह 7:21 पर और सूर्यास्त शाम 5:50 पर होगा। इस वर्ष पौष के महीने में गुरुवार के दिन सूर्य मकर राशि में जब प्रवेश करेंगे तब पांच ग्रहों का एक विशेष योग बनेगा। इस बार संक्रांति में सिंह पर सवार होकर वैश्य के घर में प्रवेश कर रही है। संक्रांति का उप वाहन हाथी है।