फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haridwar News : हर की पैड़ी की सीढ़ियों पर मिला पदचिन्ह बना चर्चा का विषय, देखने को उमड़ी भीड़, तस्वीरें

Thu, 07 Jan 2021 04:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 07 Jan 2021 04:13 PM IST
विज्ञापन
haridwar news : mysterious footprint found in har ki paidi haridwar
- फोटो : amar ujala

हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर ब्रह्मकुंड के पास जलमग्न सीढ़ियों पर मिला पदचिन्ह लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। पदचिन्ह को देखने के लिए हरकी पैड़ी पर लोगों का तांता लगा हुआ है। तीर्थ पुरोहितों को गुरुवार सुबह हरकी पैड़ी के ब्रह्मकुंड के पास सीढ़ियों पर एक आकृति नजर आई। जब तीर्थ पुरोहितों ने गौर से देखा गंगा में डूबी सीढ़ियों पर एक पैर का निशान उभरा हुआ था।


 

haridwar news : mysterious footprint found in har ki paidi haridwar
- फोटो : amar ujala

जैसे ही स्नानार्थियों और आसपास के लोगों को पदचिन्ह दिखाई देने की खबर लगी तो हरकी पैड़ी में भीड़ जुटनी शुरू हो गई। कई लोगों ने पदचिन्ह को हाथ से मिटाने का प्रयास भी किया। लेकिन पद चिन्ह ज्यों का त्यों बना रहा। श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने कहा फिलहाल पदचिन्ह की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कई बार काई के ऊपर भी पदचिन्ह बन जाते है। लेकिन हरकी पैड़ी एक सिद्ध स्थान भी है। इसलिए पूरी जांच के बाद ही पदचिन्ह को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी।

haridwar news : mysterious footprint found in har ki paidi haridwar
- फोटो : amar ujala

गौरतलब है कि अभी कुछ महीने पहले इसी स्थान पर सीढ़ियों पर आदिकालीन लिपि भी अंकित मिली थी। फिलहाल पुरातत्व विभाग लिपि की जांच कर रहा है। हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड के पास मुख्य आरती स्थान के पास सीढ़ियों की मरम्मत के दौरान सीढ़ियों के पत्थर के नीचे रखे शिलाओं पर अंकित प्राचीन लिपि दिखाई दी थी। गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने लिपी का वीडियो और फोटो को पुरातत्व विभाग को भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
haridwar news : mysterious footprint found in har ki paidi haridwar
- फोटो : amar ujala

हरकी पैड़ी पर ब्रह्मकुंड के पास श्री गंगा सभा ने सीढ़ियों की मरम्मत के लिए पत्थरों को हटाने का शुरू करवाया था। मजदूरों ने पत्थरों के नीचे रखी शिलाओं पर मिट्टी और काई जमी देखी। जब मजदूरों ने शिलाओं को पानी से साफ किया तो उनपर उकेरी हुई प्राचीन लिपी दिखाई दी। मजदूरों ने इसकी जानकारी श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ को दी थी।

विज्ञापन
haridwar news : mysterious footprint found in har ki paidi haridwar
- फोटो : amar ujala

तन्मय वशिष्ठ ने काम को तत्काल रुकवाया। इसके बाद हरकी पैड़ी पर प्राचीन लिपी को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया था। कई लोगों ने प्राचीन लिपी के फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिए। श्री गंगा सभा ने दोनों शिलाओं पर पत्थर लगाने काम रुकवा दिया था। अब दोनों शिलाओं पर बुलेट प्रूफ कांच लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद श्रद्धालु हरकी पैड़ी प्राचीन शिला के भी दर्शन कर पाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed