राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज पुण्यतिथि है, लेकिन क्या आप उनके बारे में यह खास बात जानते है। आइए हम आपको बताते है।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आज सभी उनको याद कर रहे हैं। हम आपको आज महात्मा गांधी की उन सुनहरी यादों के बारे में बताते है। जो आज भी किसी न किसी रूप में मौजूद है।
3 of 7
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
राजधानी देहरादून से भी बापू का पुराना नाता रहा है। बताया जाता है कि जब 17 अक्टूबर 1929 को महात्मा गांधी किसी सम्मेलन में शिरकत करने के लिए देहरादून पहुंचे थे। उसी दौरान राजपुर के शहंशाई आश्रम के पास स्थित एक स्थान पर उन्होंने पीपल का एक पेड़ रोपा था, जो आज भी मौजूद है।
4 of 7
Mahatma Gandhi
- फोटो : indiatimes.com
जाहिर है कि जब भी गांधी जयंती मनाई जाती है, तो उनके द्वारा रोपे गए इस पेड़ को देखकर महात्मा गांधी की यादें ताजा हो जाती हैं। यह पेड़ गवाही देने के लिए काफी है कि राष्ट्रपिता का देहरादून से गहरा नाता रहा था।
पीपल के इस हरे-भरे पेड़ की उम्र भी आगामी 17 अक्टूबर को 2013 को 84 साल पूरे हो जाएंगे। इससे इत्तेफाक ही कहा जाएगा कि दो अक्टूबर को गांधी जयंती और महज 15 दिन बाद राजपुर में गांधी द्वारा रोपे गए पीपल की उम्र भी 84 साल पूरी हो रही है.