फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2022: शिव और सती का हुआ था आज विवाह, तस्वीरों में देखिए ससुराल में कैसा हुआ भोलेनाथ का भव्य अभिषेक

Tue, 01 Mar 2022 05:28 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 01 Mar 2022 05:28 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri 2022: Mahashivratri today, Mahashivratri celebration in Lord Shiva in-laws, see photos
महाशिवरात्रि 2022 - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि पर धर्मनगरी हरिद्वार में भगवान शिव की ससुराल कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की भीड़ लगी हुई है। कोविड काल के बाद यह पहला मौका है, जिसमें इस बार प्रशासन ने मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए कोई रोक नहीं लगाई है। इस बार कांवड़ यात्रा पर भी रोक नहीं लगाई गई थी।

 

यही वजह है कि मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। मंदिर के प्रबंधक विश्वेश्वर पुरी बाबा ने बताया कि आज के दिन भगवान शिव और माता सती का विवाह हुआ था। भगवान शिव के विवाह समारोह के उपलक्ष में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है।


ये भी पढ़ें...महाशिवरात्रि 2022: भोले की भक्ति में डूबी देवभूमि, शिवालय और मंदिरों का दिखा भव्य श्रृंगार, तस्वीरों में देखिए आस्था का सैलाब

मंगलवार को बड़े हर्ष उल्लास के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन द्वारा उचित इंतजाम किए गए हैं सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर परिसर में पुलिस भी मौजूद है। शहर से लेकर देहात में हर्षोल्लास के साथ महाशिवरात्रि मनाई गई। दक्ष प्रजापति, बिल्वकेश्वर, नीलेश्वर महादेव समेत मंदिरों में लगी लंबी लाइन लगी रही। वहीं बोल बम के उद्घोष से शिवालय गूंजे उठे। 

Mahashivratri 2022: Mahashivratri today, Mahashivratri celebration in Lord Shiva in-laws, see photos
महाशिवरात्रि 2022 - फोटो : अमर उजाला

फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि का पर्व शहर और देहात में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और भगवान शिव की पूजा अर्चना की। शहर और गांवों के शिवालयों में सुबह से शाम तक जलाभिषेक व पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। सभी प्रमुख मंदिर बोल बम के जयकारों से गूंजते रहे। कई शिवालयों के आसपास मेले भी लगे थे। 

Mahashivratri 2022: Mahashivratri today, Mahashivratri celebration in Lord Shiva in-laws, see photos
महाशिवरात्रि 2022 - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को महाशिवरात्रि के लिए सभी प्रमुख मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया था। सुबह उठते ही लोगोें ने स्नान करने के बाद शिवालयों में जलाभिषेक के लिए पहुंच गए। कनखल स्थित दक्ष, दरिद्र भंजन, तिलभांडेश्वर, बिल्वकेश्वर, नीलेश्वर, कुंडी सोटा, पीपलेश्वर महादेव समेत क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2022: Mahashivratri today, Mahashivratri celebration in Lord Shiva in-laws, see photos
महाशिवरात्रि 2022 - फोटो : अमर उजाला

भक्तों ने भगवान शिव की परिक्रमा कर इच्छित फल की कामना की। वेदमंत्रों के बीच दूध और जल से विशेष अभिषेक कर पुण्य लाभ लिया। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना करने के बाद दान किया। मंदिरों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी और मंदिर प्रबंध कमेटी के सदस्य श्रद्धालुओं से मास्क लगाने व सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील करते हुए नजर आए। हालांकि, अधिकतर श्रद्धालु बिना मास्क के नजर आए। सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं हुआ। 

विज्ञापन
Mahashivratri 2022: Mahashivratri today, Mahashivratri celebration in Lord Shiva in-laws, see photos
महाशिवरात्रि 2022 - फोटो : अमर उजाला

शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई थी। थाना प्रभारी, कोतवाल के अलावा चौकी प्रभारी, चेतक पुलिस के सिपाही व पीएसी के जवान तैनात रहे। मंदिरों में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी सुरक्षा को लेकर नजर रखी गई। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed