फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snowfall in Uttarakhand : बर्फ की सफेद चादर से ढकीं उत्तराखंड की पहाड़ियां, तस्वीरों में देखें कैसे चमक रही देवभूमि...

Sun, 27 Feb 2022 01:35 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर/यमुनोत्री
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर/यमुनोत्री Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 27 Feb 2022 01:35 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Snowfall in mountains, snow covered valleys, see in pictures..
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों में लगातार बर्फबारी जारी है। बर्फ से लकदक हुई उत्तराखंड की पहाड़ियां बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। हालांकि कई क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण रास्ते बंद होने से स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन सड़कों पर फंसे हैं।

टिहरी जिले में शनिवार को दिनभर रिमझिम बारिश होने से एक बार फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। रविवार को भी यह सिलसिला जारी है, जिससे धनोल्टी, सुरकंडा देवी मंदिर, सेम-मुखेम और घुत्तू जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने से स्थानीय लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। 

रानीचौरी मौसम विज्ञान केंद्र के तकनीकी अधिकारी प्रकाश नेगी ने बताया कि बारिश बर्फबारी कृषि-बागवानी और जलस्रोतों के लिए वरदान साबित होगी। बारिश से गेहूं और सरसों की फसलों की ग्रोथ अच्छी होगी।  बारिश से जिला मुख्यालय सहित ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का पारा लुढ़क गया।

ये भी पढ़ें...कांवड़ यात्रा: बारिश और ठंड में भी चारों ओर बम बम, ट्रैक्टर-ट्राली, ट्रक और बाइकों से पहुंचे शिवभक्त

टिहरी में बारिश से अधिकतम तापमान 7 डिग्री और न्यूनतम 3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं केदारनाथ में छह फीट बर्फ जमी हुई है। मद्महेश्वर व तुंगनाथ में भी हुआ हिमपात होने के साथ ही निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। उत्तरकाशी, चमोली में भी कई गांव बर्फ से ढके हुए हैं।
Uttarakhand: Snowfall in mountains, snow covered valleys, see in pictures..
खरसाली गांव में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
दो दिनों से लगातार बारिश बर्फबारी के बाद आज मौसम खुल है। रविवार सुबह खरशाली गांव में स्थित मां यमुना मंदिर के साथ ही यमुनोत्री धाम व आसपास की चोटियों पर खिली धूप के बाद रविवार को बर्फबारी का सुंदर नजारा देखने को मिला।
Uttarakhand: Snowfall in mountains, snow covered valleys, see in pictures..
यमुनोत्रीधाम में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी से ठंड में इजाफा हो गया है। एक बार फिर लोगों ने गर्म कपड़े निकाल दिए हैं। बारिश से फसलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। यमुनोत्री घाटी क्षेत्र में बर्फबारी से लोग घरों में ही दुबके हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand: Snowfall in mountains, snow covered valleys, see in pictures..
यमुनोत्री में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी से गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे भी शनिवार को बंद हो गया था। यहां घंटों वाहन फंसे रहे। रविवार को भी यही स्थिति देखने को मिली। लोग बर्फ खुद ही हटाते रहे।
विज्ञापन
Uttarakhand: Snowfall in mountains, snow covered valleys, see in pictures..
चमोली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
कड़ाके की ठंड के बीच चमोली जोशीमठ नगर में लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। क्षेत्र में बार-बार बिजली व्यवस्था गड़बड़ाने से उपभोक्ता परेशान हो गए हैं। यहां बर्फबारी से गोपेश्वर-चोपता और जोशीमठ-ओली मार्ग भी बंद है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed