फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केदारनाथ में तीर्थयात्रियों के लिए पहली बार खुली ‘मेडिटेशन केव’, सबसे पहले इन्होंने गुजारे तीन दिन

Tue, 14 May 2019 10:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 May 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Youth become First pilgrim stay in Meditation cave of kedarnath dham 
केदारनाथ में ध्यान में बैठे महाराष्ट्र के जय शाह - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल केदारनाथ ध्यान गुफा इस साल पहली बार तीर्थयात्रियों के लिए खोली गई है। इसमें सबसे पहले महाराष्ट्र के जय शाह ने तीन दिन ध्यान किया है। उन्होंने बीते 9 से 11 मई तक दिन का समय गुफा में गुजारा। जबकि रात्रि प्रवास केदारपुरी में बने कॉटेज में किया। 

Maharashtra Youth become First pilgrim stay in Meditation cave of kedarnath dham 
केदारनाथ में ध्यान गुफा - फोटो : अमर उजाला

बीते वर्ष नेहरू पर्वतारोहण संस्थान द्वारा करीब 8 लाख की लागत से इस ध्यान गुफा का निर्माण किया गया था। यह गुफा केदारनाथ मंदिर से लगभग दो किमी दूर मंदाकिनी नदी के दूसरे छोर पर बनाई गई है। 

Maharashtra Youth become First pilgrim stay in Meditation cave of kedarnath dham 
केदारनाथ में ध्यान गुफा - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ी शैली में बनी इस गुफा में सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। गढ़वाल मंडल विकास निगम को गुफा के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पीएल कवि ने बताया कि महाराष्ट्र निवासी शाह 8 मई को केदारनाथ पहुंच गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Maharashtra Youth become First pilgrim stay in Meditation cave of kedarnath dham 
केदारनाथ में ध्यान गुफा - फोटो : अमर उजाला

9 मई को धाम के कपाट खुलने के बाद प्रात: 10 बजे वे ध्यान गुफा में चले गए थे और शाम 6 बजे वापस कॉटेज में लौटे। यह क्रम 11 मई तक बना रहा। उन्होंने बताया कि शाह गुफा में रुकने वाले पहले यात्री हैं।

विज्ञापन
Maharashtra Youth become First pilgrim stay in Meditation cave of kedarnath dham 
केदारनाथ धाम

इसके लिए आगामी जून माह में नई दिल्ली से ध्यान गुफा के लिए 10 दिन की बुकिंग मिल सकती है। संबंधित पक्ष द्वारा दो बार संपर्क किया जा चुका है। लेकिन अभी धाम आने की तिथि तय नहीं हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed