फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haridwar MahaKumbh 2021 : पांच दर्जन पुलों की अनोखी कुंभनगरी है धर्मनगरी हरिद्वार, तस्वीरें...

Thu, 24 Dec 2020 10:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal कौशल सिखौला, अमर उजाला, हरिद्वार
कौशल सिखौला, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 24 Dec 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
Maha Kumbh Mela 2021 in Haridwar News: Haridwar is five dozen bridges unique Kumbhanagri
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)

हरिद्वार में हर 12 वर्ष बाद कुंभ और छह वर्ष बाद अर्धकुंभ लगता है। आस्था पर्वों ने धर्मनगरी को 60 स्थायी पुल दिए हैं। इसीलिए कुंभ नगरी को पुलों की नगरी भी कहा जाता है। कुंभ मेलों के दौरान अनेक अस्थायी पुल भी बनाए जाते हैं, जिन्हें स्नान पर्व के बाद हटा दिया जाता है।


 

Maha Kumbh Mela 2021 in Haridwar News: Haridwar is five dozen bridges unique Kumbhanagri

नए बन रहे चार पुलों को मिलाकर कुंभनगरी में गंगा पर 60 पुल हो गए हैं। 1950 के कुंभ तक गंगा और नीलधारा के उस पार जाने के लिए एक भी पुल नहीं था। मायापुर में एक पुल अंग्रेजों का बनवाया था, जो हरिद्वार से कानपुर तक जा रही गंगा नहर का पहला पुल था, लेकिन यह पुल डामकोठी जाने के ही काम आता था, जहां अंग्रेज अधिकारी ठहरा करते थे।

Maha Kumbh Mela 2021 in Haridwar News: Haridwar is five dozen bridges unique Kumbhanagri

कुंभ मेलों पर उस समय उल्टी नावों पर पुल बनाए जाते थे, जिन्हें कुंभ मेले के बाद तोड़ दिया जाता था। 1956 में नहर की शताब्दी पर गंगा पर पहला पुल गऊ घाट से रोड़ी मैदान तक बना। तब हरकी पैड़ी पर घंटाघर टापू जाने के लिए दो आर्च पुल मौजूद थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Maha Kumbh Mela 2021 in Haridwar News: Haridwar is five dozen bridges unique Kumbhanagri

टापू का विस्तार होने पर एक और आर्च पुल बनाया गया। इसके बाद तो पुल ही पुल बनते चले गए। विशाल नीलधारा पर 1974 के कुंभ में पौन किलोमीटर लंबा चंडीघाट पुल बनाया गया। ललतारौ पुल, पंतदीप पुल, जयराम पुल आदि बनने से कुंभ को गंगा पार ले जाने में मदद मिली।

विज्ञापन
Maha Kumbh Mela 2021 in Haridwar News: Haridwar is five dozen bridges unique Kumbhanagri
नीलधारा के उस पर गंगा में आकर मिलने वाले रपटों पर भी सात पुल एक साथ बनाए गए। पुलों की नगरी में पुलों की संख्या अब 60 हो गई है। हरकी पैड़ी पर ही इस समय 10 पुल हैं। आने वाले प्रत्येक कुंभ पर पुलों की संख्या बढ़ती ही चली जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed