फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

27 जुलाई को पड़ने वाला सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण इन दो राशियों पर रहेगा मेहरबान, चमकेगी किस्मत

Thu, 19 Jul 2018 07:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 19 Jul 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
Lunar Eclipse 27 july 2018 will so lucky for two zodiac
Lunar eclipse

27 जुलाई को पड़ने वाला सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण अश्लेषा नक्षत्र तथा कर्क राशि में हो रहा है। चंद्रग्रहण इन दो राशियों के जातक पर बेहद मेहरबान रहेगा। ज्योतिष रमेश सेमवाल ने बताया कि इस सदी का सबसे लंबा चंद्रगहण कई मायनों में मेष और वृषभ राशि के जातकों को फायदा पहुंचाएगा। इनके अलावा कुछ राशियों के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कुछ पारिवारिक कलह से परेशान रह सकते हैं।


 

Lunar Eclipse 27 july 2018 will so lucky for two zodiac
job
मेष : नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आजीविका से जुड़े सभी क्षेत्रों में लाभ की प्राप्ति होगी। गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि होगी।
वृषभ : अचानक धन लाभ होने की संभावना। नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी। मित्रों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

 
Lunar Eclipse 27 july 2018 will so lucky for two zodiac
tension
मिथुन : धन हानि हो सकती है। अधिक यात्रा करने की वजह से घर से दूर रहना पड़ सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें, मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते हैं।
कर्क : शारीरिक कष्ट से समस्या हो सकती है। गुप्त रोग होने की संभावना। वाहन सावधानी से चलाएं। तनाव मुक्त रहने के लिए स्वयं को कार्य में व्यस्त रखें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lunar Eclipse 27 july 2018 will so lucky for two zodiac
Money
सिंह : बेवजह की बातों से मानसिक चिंता बढ़ सकती है, इसलिए व्यर्थ ही किसी बात का तनाव न लें। धन हानि होने की संभावना है। परिवार में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं या सदस्यों के बीच मनमुटाव हो सकता है।
कन्या : अचानक धन लाभ होगा और विभिन्न प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद मिलेगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। छोटी दूरी की यात्रा की संभावना है। भाई-बहन के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

 
विज्ञापन
Lunar Eclipse 27 july 2018 will so lucky for two zodiac
scorpio - फोटो : scorpio
तुला : शारीरिक विकारों से परेशानी बढ़ सकती है। किसी बात का भय बना रह सकता है। जीवन में संघर्ष बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। 
वृश्चिक : किसी बात की चिंता करने से आप स्वयं को तनावग्रस्त महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह के विवादों से बचने की कोशिश करें। पढ़ाई-लिखाई में अड़चनें आ सकती हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed