फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सत्ता संग्राम 2019: नेताओं में छिड़ी जुबानी जंग, हरीश रावत और भगत सिंह कोश्यारी ने फिर बोला हमला

Mon, 01 Apr 2019 12:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 01 Apr 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 twitter war between harish rawat and bhagat singh koshyari
कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत

उत्तराखंड के दो वरिष्ठ नेताओं में नैनीताल संसदीय सीट पर जुबानी जंग जारी है। अब नैनीताल कांग्रेस भी इस जंग में कूदी है और कांग्रेस संगठन ने बाकायदा एक पोस्टर जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ‘भगत दा’ को ‘भाग दा’ करार दिया है।


 

Lok sabha elections 2019 twitter war between harish rawat and bhagat singh koshyari
नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी

इसी संसदीय सीट के कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने कोश्यारी को ‘भीगा घुघुत ’ बताया था तो कोश्यारी ने भी हरीश रावत ‘हर दा’ को ‘हार दा’ बताया था। वैसे पूर्व मुख्यमंत्री और नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी को अपनी सादगी के लिए ‘खिचड़ी वाले बाबा’ के नाम से जाना जाता है।
 

Lok sabha elections 2019 twitter war between harish rawat and bhagat singh koshyari
पूरियां तलते पूर्व सीएम हरीश रावत

दूसरी तरफ जमीन से जुड़ने की कोशिश में हरीश रावत को नींबू, गुड़, काफल की पार्टी के लिए भी जाना जाता है। हरीश रावत कद्दावर नेता हैं और उन पर निशाना साधना भाजपा को खास तौर पर पसंद भी है। उनके कांग्रेस प्रत्याशी बनते ही कोश्यारी ने ‘हार दा’ कहकर इसका संकेत भी दे दिया था। इसके बाद कोश्यारी ने हरीश रावत को ‘यकलू बानर’ करार दिया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 twitter war between harish rawat and bhagat singh koshyari
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : amar ujala
रावत भी चुप नहीं रहे और उन्होंने कोश्यारी को ‘उज्याड़ खानी बल्द ’ बताया था और बाद में उन्हें ‘भीगा घुघुत ’ बताया था।

 
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 twitter war between harish rawat and bhagat singh koshyari
हरीश रावत, अजय भट्ट
कोश्यारी को इस समय नैनीताल सीट का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार किया था। इसके बावजूद प्रत्याशी अजय भट्ट के चुनाव में कोश्यारी सक्रिय हैं और कांग्रेस ने ‘भाग दा’ कहकर उनके बेमन से चुनाव प्रचार में उतरने की ओर इशारा किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed