फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेरोजगार युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका, पढ़ें कहां और कैसे करें आवेदन

Mon, 01 Apr 2019 03:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Apr 2019 03:00 AM IST
विज्ञापन
Indian army bharti rally 2019 applications start from 4th april
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

बेरोजगार युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका है। गढ़वाल मंडल के सात जिलों के लिए सेना भर्ती रैली तीन जून से शुरू होगी। इस रैली में शामिल होने के लिए पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चार अप्रैल से शुरू होगी।

Indian army bharti rally 2019 applications start from 4th april
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

सेना भर्ती कार्यालय लैंसडौन की ओर से भर्ती रैली का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। सेना भर्ती के लिए चार अप्रैल से 18 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 19 मई को रैली में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

Indian army bharti rally 2019 applications start from 4th april
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

भर्ती की रैली कोटद्वार में तीन जून से 17 जून के बीच आयोजित की जाएगी। यह भर्ती सोल्जर जीडी, ट्रेड्समैन, टेक्निकल और नर्सिंग असिस्टेंट के पदों के लिए आयोजित की जाएगी। सोल्जर क्लर्क के लिए 162 सेंटीमीटर, इंडियन गोरखा के लिए 157 सेंटीमीटर और अन्य पदों के लिए 163 सेंटीमीटर हाइट होनी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian army bharti rally 2019 applications start from 4th april
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

सभी अभ्यर्थियों को ई-मेल पर एडमिट कार्ड भेजे जाएंगे। अभ्यर्थियों को अपने सभी दस्तावेजों की दो-दो फोटोकॉपी के अलावा मूल दस्तावेज लेकर भर्ती स्थल पर पहुंचना होगा। इसके अलावा अपने हाल ही के 25 कलर पासपोर्ट साइज फोटो भी लेकर जाने होंगे।

विज्ञापन
Indian army bharti rally 2019 applications start from 4th april
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, पौड़ी, टिहरी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों के युवा इसमें हिस्सा ले सकते हैं। 
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.joinindianarmy.nic.in

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed