फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी को सुनने पहुंचे हजारों 'चौकीदार', संवाद सुनकर लगाए मोदी-मोदी के नारे, तस्वीरें... 

Sun, 31 Mar 2019 09:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 31 Mar 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 PM Modi Main bhi chowkidar show dehradun photos 
देहरादून में मैं भी चौकीदार कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

रविवार को हुए मैं भी चौकीदार कार्यक्रम में पीएम मोदी को सुनने उत्तराखंड के पांचों लोकसभा क्षेत्र में हजारों चौकीदार पहुंचे। संवाद का लाइव प्रसारण में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोदी का संबोधन सुना। इस दौरान मोदी-मोदी और मैं भी चौकीदार के नारे लगते रहे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत पार्टी तमाम नेताओं ने मोदी का पूरा लाइव प्रसारण को देखा। 

Lok sabha elections 2019 PM Modi Main bhi chowkidar show dehradun photos 
मैं भी चौकीदार कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हर क्षेत्र में चौकीदार की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं को भी देश का चौकीदार बताकर इसकी शुरुआत की है। देश के लोग इस मुहिम की सराहना कर रहे हैं। पांच सालों के कार्यकाल में देश को भ्रष्टाचार मुक्त शासन मिला है और दिल्ली से भ्रष्टाचार को समाप्त करने की शुरुआत की। 

Lok sabha elections 2019 PM Modi Main bhi chowkidar show dehradun photos 
देहरादून में मैं भी चौकीदार कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

इसी तरह उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से भ्रष्टाचार को समाप्त करेंगे। जब राजधानी में भ्रष्टाचार नहीं होगा तो प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार होने की संभावनाएं नहीं रहेगी। सुभाष रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में मैं भी चौकीदार संवाद कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने यह बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 PM Modi Main bhi chowkidar show dehradun photos 
देहरादून में मैं भी चौकीदार कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि संवाद में प्रधानमंत्री मोदी ने चौकीदार की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समाज का हर व्यक्ति चौकीदार है। देश और प्रदेश के विकास में हर क्षेत्र में चौकीदारों की जरूरत है। एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की राजधानी दिल्ली से भ्रष्टाचार को समाप्त करने की शुरुआत की है। इसी तरह सभी राज्यों को भी ऐसे क्षेत्र से भ्रष्टाचार को समाप्त करना चाहिए, जहां से पूरे प्रदेश का शासन चलता है। 

विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 PM Modi Main bhi chowkidar show dehradun photos 
देहरादून में मैं भी चौकीदार कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश की राजधानी देहरादून में जब भ्रष्टाचार नहीं होगा तो प्रदेश के किसी भी कोने में भ्रष्टाचार नहीं होगा। सीएम रावत ने कहा कि कांग्रेस के पास नेतृत्व की कमी है। जिस कारण कांग्रेस नेता बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed