फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम में अपनी ही पार्टी के नेताओं को भाजपा नेता ने बताया 'फिलर', बोले...

Sun, 31 Mar 2019 09:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 31 Mar 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 bjp leader big statement in main bhi chowkidar show
रुद्रपुर में मैं भी चौकीदार कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के रुद्रपुर में आयोजित मैं भी चौकीदार कार्यक्रम में भाजपा नेता ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को लेकर बड़ी बात कह दी। कार्यक्रम से पूर्व उस समय अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब अपने संबोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि यहां लोग सिर्फ प्रधानमंत्री को ही सुनने के लिए आए हैं, बाकी सभी फिलर हैं। 

Lok sabha elections 2019 bjp leader big statement in main bhi chowkidar show
भाजपा जिलाध्यक्ष शिव आरोरा - फोटो : अमर उजाला

इन पंक्तियों के रुद्रपुर की स्थानीय राजनीति से जुड़े कई मतलब निकाले जा रहे हैं। दरअसल, कार्यक्रम के लोकसभा प्रभारी सुरेश कोली पूर्व में कई अतिथियों को संबोधन के लिए आमंत्रित कर चुके थे। आखिर में कम समय बचने पर उन्होंने जिलाध्यक्ष को संबोधन के लिए पांच मिनट से कम समय दिया। संभवत: इससे जिलाध्यक्ष असहज हो गए थे जबकि इसके बाद कुछ जनप्रतिनिधि कार्यक्रम छोड़कर चले गए। 

Lok sabha elections 2019 bjp leader big statement in main bhi chowkidar show
रुद्रपुर में मैं भी चौकीदार कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

मैं भी चौकीदार कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधा संवाद करते कहा कि जनता के पैसों पर पंजा नहीं पड़ने दूंगा। देश को लूटने वालों को पाई-पाई का हिसाब देना होगा। तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली से रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीधे जनता और कार्यकर्ताओं से जुड़े प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए रुद्रपुर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में सैकड़ों लोग और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 bjp leader big statement in main bhi chowkidar show
रुद्रपुर में मैं भी चौकीदार कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री ने कहा कि चौकीदार एक स्प्रिट है, एक भावना है। देश का हर नागरिक चौकीदार है। शिक्षक आने वाली देश की पीढ़ियों का चौकीदार है लेकिन बौद्धिक रूप से अविकसित कुछ लोग इसके दूसरे मतलब निकाल रहे हैं।

विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 bjp leader big statement in main bhi chowkidar show
रुद्रपुर में मैं भी चौकीदार कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये भ्रष्टाचार से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद वह भ्रष्टाचारियों को जेल के दरवाजे तक ले आए हैं। कई लोग जमानत पर बाहर तो कुछ कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। यदि 2019 में जनता ने फिर मौका दिया तो सभी भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed