{"_id":"5c945887bdec22140559ad5f","slug":"lok-sabha-elections-2019-fight-between-bc-khanduri-son-and-pupil-uttarakhand-pauri-seat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: उत्तराखंड की पौड़ी सीट पर जनरल खंडूड़ी के बेटे और चेले के बीच होगी जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: उत्तराखंड की पौड़ी सीट पर जनरल खंडूड़ी के बेटे और चेले के बीच होगी जंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 22 Mar 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
बीसी खंडूड़ी
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद मेजर जनरल (रिटा.) बीसी खंडूड़ी के चुनाव लड़ने से इंकार कर देने के बाद पार्टी ने उनके सबसे नजदीकी माने जाने वाले पूर्व मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत को पौड़ी गढ़वाल से उम्मीदवार बनाया है।
2 of 7
तीरथ सिंह रावत
तीरथ सिंह रावत आज अपना पर्चा दाखिल करेंगे। उनके जनरल खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी से टक्कर होने की संभावना जताई जा रही है। कांग्रेस उनके खिलाफ मनीष खंडूड़ी को मैदान में उतार रही है। इस कारण जनरल खंडूड़ी के बेटे और प्रिय चेले की चुनावी जंग के चलते ये सीट काफी दिलचस्प हो गई है।
3 of 7
बीसी खंडूड़ी
- फोटो : AmarUjala
भाजपा दबदबे वाली गढ़वाल लोकसभा सीट पर जनरल खंडूड़ी पांच बार सांसद रहे हैं। गढ़वाल (पौड़ी) लोकसभा सीट पारंपरिक रूप से कांग्रेस वर्चस्व वाली रही है। इस सीट पर अब तक हुए 16 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस आठ बार विजयी रही। इनमें से सात चुनाव उसने 1984 लोकसभा चुनाव तक जीते। हालांकि इसके बाद उसे जीत का स्वाद चखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। उसके दबदबे वाली सीट से एक बार जनाधार खिसका तो फिर खिसकता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
भाजपा सांसद भुवन चंद्र खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी
- फोटो : अमर उजाला
पुलवामा आतंकी हमले के बाद ये माना जा रहा था कि भाजपा इस सीट पर किसी सैन्य पृष्ठभूमि के उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी। जनरल के चुनाव लड़ने से मना कर देने के बाद पार्टी ने उनके नजदीकी तीरथ सिंह रावत को मैदान में उतारने का फैसला लिया। जनरल खंडूड़ी ने जहां अपने बेटे को आशीर्वाद दिया है तो चुनाव में भाजपा और तीरथ को समर्थन देने की बात कही है।
विज्ञापन
5 of 7
bc khanduri
- फोटो : File Photo
राज्य गठन के बाद 2009 में कांग्रेस ने इस सीट पर वापसी की। लेकिन 70 के दशक तक गढ़वाल के मतदाताओं पर कांग्रेस का जादू सिर चढ़कर बोला। इस सीट पर लगातार चार बार चुनाव जीतने का रिकार्ड डॉ. भक्त दर्शन सिंह के नाम था, जो भाजपा के भुवन चंद्र खंडूड़ी ने 2014 लोकसभा के चुनाव में तोड़ा। लेकिन खंडूड़ी ने भक्तदर्शन सिंह की तरह चुनावों में लगातार जीत दर्ज नहीं की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।