फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress observes a silent fast, demands an impartial probe into the Ankita murder case.

Dehradun News: कांग्रेस का मौन उपवास, अंकिता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग

Wed, 14 Oct 2026 02:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Congress observes a silent fast, demands an impartial probe into the Ankita murder case.
Iप्रदेश अध्यक्ष गोदियाल बोले, अंकिता को न्याय मिलने तक जारी रहेगा कांग्रेस का संघर्षI
विज्ञापन

Iभाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाने का किया कड़ा विरोधI
Iप्रदेश कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले की निष्पक्ष जांच की मांग और भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाने के विरोध में गांधी पार्क में एक घंटे का मौन उपवास रखा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जब तक अंकिता को न्याय मिलता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।I
Iमंगलवार को गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने मौन उपवास रखकर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका की सीबीआई जांच में तेजी कर मांग की। उपवास के बाद गोदियाल ने आरोप लगाया कि हत्याकांड में आरोपों का सामना कर रहे दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाने से उत्तराखंड का स्वाभिमान आहत हुआ है। कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि आने वाली सरकार गौतम के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई कर सके, इसलिए उन्हें राज्यपाल जैसे सांविधानिक पद पर बैठा दिया गया है। अंकिता के माता-पिता की मांग पर सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी, लेकिन आज तक जांच आगे नहीं बढ़ पाई है।I
विज्ञापन

Iउन्होंने कहा, अंकिता भंडारी को न्याय दिलाना हम सभी का नैतिक दायित्व है लेकिन भाजपा सरकार न्याय नहीं दिला पाई है। उन्होंने हत्याकांड मामले में सभी आरोपों, तथ्यों एवं परिस्थितियों की पारदर्शी व उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। कांग्रेस का मौन उपवास केवल एक राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग और प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने दुष्यंत कुमार गौतम की राज्यपाल पद पर नियुक्ति पर पुनर्विचार करने की मांग की है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iइस दौरान प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव महर्षि, लालचंद शर्मा, आलोक शर्मा, प्रदेश महासचिव नवीन जोशी, राजेंद्र शाह, सुरेंद्र रांगड़, कोषाध्यक्ष गोदावरी थापली, सुजाता पॉल, जयेंद्र रमोला, याकूब सिद्धिकी, सोशल मीडिया चेयरमैन अभिनव थापर, प्रदेश सचिव अमेंद्र बिष्ट, ओम प्रकाश सती, प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, गरिमा दसौनी, महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, आशा मनोरमा डोबरियाल, रितेश क्षेत्री सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed