फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vinay becomes Child Chief Minister and Pragyan, Leader of the Opposition.

Dehradun News: विनय बने बाल मुख्यमंत्री और प्रज्ञान नेता प्रतिपक्ष

Wed, 14 Oct 2026 02:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Vinay becomes Child Chief Minister and Pragyan, Leader of the Opposition.
I पंचम उत्तराखंड बाल विधानसभा में बाल मंत्रिमंडल का गठन I
विज्ञापन

Iपंचम उत्तराखंड बाल विधानसभा 2026-27 के तहत बाल मंत्रिमंडल का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की मौजूदगी में नवनिर्वाचित बाल मंत्रिमंडल के सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।I

Iबाल मंत्रिमंडल में विनय जोशी को बाल मुख्यमंत्री, कमल सिंह मटियाली को बाल स्पीकर और प्रज्ञान पाण्डेय को बाल नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। वहीं रिधिमा को बाल गृहमंत्री, वैशाली नेगी को बाल महिला एवं बाल विकास मंत्री, अंशुमान को बाल शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री, विकास को बाल आपदा प्रबंधन एवं समाज कल्याण मंत्री एवं सक्षम नेगी को बाल स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। इसी तरह स्नेहा को बाल श्रम मंत्री, किरण पांडेय को कृषि, मत्स्य एवं सूचना प्रसारण मंत्री और राशि को वन एवं पर्यावरण विभाग का दायित्व सौंपा गया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बाल मंत्रिमंडल के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाल विधानसभा बच्चों को लोकतांत्रिक व्यवस्था, जनसेवा और नेतृत्व के मूलभूत सिद्धांतों को समझने का महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध कराती है। उन्होंने बच्चों से राजनीति को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखने और इसे समाज व राष्ट्रहित में कार्य करने का माध्यम बनाने का आह्वान किया। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने बाल विधानसभा को बच्चों में लोकतांत्रिक समझ, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक चेतना विकसित करने का प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने बच्चों को अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहने की बात कही। कार्यक्रम में आयोग के सदस्य दयाल सिंह बिष्ट, प्लान इंडिया के गोपाल थपलियाल सहित आयोग के अधिकारी और अन्य अतिथि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed