फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Veterinary Pharmacy Cadre Should Be Reorganized Promptly: Association

पशु चिकित्सा फार्मेसी संवर्ग का शीघ्र हो पुनर्गठन : एसोसिएशन

Wed, 14 Oct 2026 02:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Veterinary Pharmacy Cadre Should Be Reorganized Promptly: Association
Iउत्तरांचल वेटनरी फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने पशु चिकित्सा फार्मेसी संवर्ग के शीघ्र पुनर्गठन की मांग की है। मामले को लेकर एसोसिएशन पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिला। एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चौहान ने विभागीय मंत्री को बताया कि संवर्ग का पुनर्गठन न होने से अधिकतर पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारियों को पूरी राजकीय सेवा के दौरान एक भी पदोन्नति नहीं मिली। मंत्री ने संगठन की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने पशुपालन निदेशालय में निदेशक डॉ. उदय शंकर से भी मुलाकात की और विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रांतीय महासचिव शिवराज नेगी ने बताया कि ज्ञापन में फार्मेसी संवर्ग के पुनर्गठन के साथ ही मुख्य पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारियों के खाली पदों पर डीपीसी कराने, 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके फार्मेसी अधिकारियों को 5400 ग्रेड पे का लाभ देने और वर्ष 2016 के बाद नियुक्त फार्मेसी अधिकारियों के नियमितीकरण समेत कई मांगें शामिल हैं। प्रांतीय संगठन सचिव पंकज वशिष्ठ ने बताया कि वर्तमान में पशुपालन विभाग में पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारियों के 333 पद सृजित हैं, जबकि मुख्य पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी के महज 26 पद हैं। उनका कहना है कि पदों की इस संरचना के कारण फार्मेसी अधिकारियों के लिए पदोन्नति के पर्याप्त अवसर नहीं बन पा रहे हैं।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed