चुनाव प्रचार के लिए सिर्फ दो दिन शेष रहने से सियासी दलों के बीच सियासी हमला तेज हो गया है। देहरादून में रविवार को माजरा में निरंजनपुर से आईएसबीटी को जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे भाजपा और कांग्रेस की चुनावी जनसभा में अलग ही नजारा देखने को मिला।
2 of 6
20 मीटर की दूरी पर भाजपा-कांग्रेस की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
मात्र 20 मीटर की दूरी पर दोनों दलों की सभा एक ही समय पर हुई। कांग्रेस के मंच से चौकीदार चोर है, राहुल गांधी, सोनिया गांधी के नारे लग रहे थे। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा के मंच से राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन कांग्रेस पर सियासी वार कर रहे थे।
3 of 6
20 मीटर की दूरी पर भाजपा-कांग्रेस की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
रविवार शाम सात बजे भाजपा व कांग्रेस ने चुनावी जनसभाएं की, लेकिन दोनों दलों की जनसभा के बीच का फासला मात्र 20 मीटर था। भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन की चुनावी सभा आयोजित की थी। वहीं कांग्रेस ने भी हरिद्वार से प्रत्याशी अंबरीष कुमार की सभा आयोजित की थी।
4 of 6
20 मीटर की दूरी पर भाजपा-कांग्रेस की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
शाम 7.30 बजे के बाद ही भाजपा व कांग्रेस के नेता लगभग एक साथ जनसभा में पहुंचे। जनसभा में पहले शाहनवाज हुसैन सामने कांग्रेस के झंडे और मंच देख कर हैरान रह गए। उस समय कांग्रेस के मंच से चौकीदार चोर के नारे लग रहे थे। इस पर उन्होंने कहा कि कांग्रेसी इतना तो ख्याल रखते कि शाहनवाज हुसैन आ रहे हैं।
5 of 6
20 मीटर की दूरी पर भाजपा-कांग्रेस की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
जिन्होंने हुकूमत में रहते हुए आज तक मुसलमानों की चिंता नहीं की, वही चोर शोर मचा रहे हैं। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी अंबरीश कुमार ने भी मोदी सरकार जमकर सियासी वार किया। दोनों दल आमने-सामने होने से पुलिस जवान तैनात किए थे।