फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेरोजगार युवा कस लें कमर, सेना भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन, यहां ऐसे करें अप्लाई

Mon, 08 Apr 2019 04:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 Apr 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
Indian army sena bharti rally 2019 applications start in uttarakhand
फाइल फोटो

उत्तराखंड में सेना भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। तीन से 17 जून के बीच भर्ती कार्यालय लैंसडौन की ओर से कोटद्वार में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और देहरादून के युवा शामिल हो सकते हैं।

Indian army sena bharti rally 2019 applications start in uttarakhand
फाइल फोटो

भर्ती रैली सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर नर्सिंग, सोल्जर क्लर्क और सोल्जर ट्रेड्समैन पदों के लिए होगी। भर्ती के लिए 18 मई तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद 19 मई से सभी अभ्यर्थियों को ई-मेल से एडमिट कार्ड भेज दिए जाएंगे। भर्ती रैली के दौरान अभ्यर्थियों को अपने सभी प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे।

Indian army sena bharti rally 2019 applications start in uttarakhand
फाइल फोटो

सोल्जर जनरल ड्यूटी और सोल्जर जनरल ड्यूटी (आईडीजी) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदक की आयु 17 वर्ष 6 महीने से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक का कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। सोल्जर टेक्निकल और सोल्जर टेक्निकल (एविएशन) के पदों के लिए आवेदक की आयु 17 वर्ष 6 महीने से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक का फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और इंग्लिश में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian army sena bharti rally 2019 applications start in uttarakhand
फाइल फोटो

सोल्जर नर्सिंग के पदों के लिए आवेदक की आयु 17 वर्ष 6 महीने सेे 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक का फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और इंग्लिश में 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। सोल्जर क्लर्क के लिए आवेदक की आयु 17 वर्ष 6 महीने से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही आवेदक का किसी भी विषय में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। सोल्जर ट्रेड्समैन के लिए आवेदक की आयु 17 वर्ष 6 महीने से 23 वर्ष के बीचे होनी चाहिए। 10वीं पास होना जरूरी है।

विज्ञापन
Indian army sena bharti rally 2019 applications start in uttarakhand
फाइल फोटो

भर्ती रैली में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को अपने सभी मूल प्रमाणपत्र, उनकी दो प्रमाणित प्रतियां साथ ले जानी होंगी। इसके अलावा एडमिट कार्ड ले जाना होगा। डोमिसाइल, कास्ट सर्टिफिकेट, रिलीजन सर्टिफिकेट, स्कूल कैरेक्टर सर्टिफिकेट, कैरेक्टर सर्टिफिकेट, अविवाहित होने का प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज के 20 फोटो ले जाने होंगे। इसके अलावा बैंक खाता संख्या, पैन कार्ड और आधार नंबर देना अनिवार्य है।

यहां करें भर्ती रैली का आवेदन : http://www.joinindianarmy.nic.in

नोट: आप इस भर्ती रैली के बारे में और क्या जानना चाहते हैं? हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/AuNewsDehradun/ पर मैसेज करके पूछ सकते हैं या फेसबुक पर खबर में भी कमेंट करके पूछ सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed