फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुंदरी-मुंदरी के गीत गाकर ढोल की थाप पर किया भांगड़ा, देवभूमि में ऐसे मनाई लोहड़ी, तस्वीरें... 

Mon, 14 Jan 2019 08:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 14 Jan 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
Lohri 2019 celebration photos uttarakhand
उत्तराखंड में लोहड़ी 2019

द्रोणनगरी में लोहड़ी के मौके पर पंजाबी लोकगीतों से माहौल संगीतमय हो गया। रविवार को शहर भर में लोहड़ी पर्व का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सिख समुदाय के लोगों ने घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए। वहीं, शाम को एकजुट होकर एक दूसरे को शुभकामनाएं देकर लोहड़ी मनाई। सुंदर मुंदरिए हो तेरा कौन विचारा हो... गीत पर लोग जमकर नाचे। 

Lohri 2019 celebration photos uttarakhand
उत्तराखंड में लोहड़ी 2019

सुबह पंजाबी समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारे में मत्था टेका। शाम को पवित्र अग्नि को प्रज्ज्वलित कर पॉपकोन, तिल, मूंगफली, गुड़पट्टी और रेवड़ी डालकर अग्नि की परिक्रमा की। अग्नि के चारों ओर घूम कर महिलाओं, बच्चों ने नृत्य कर एक दूसरे को लोहड़ी की बधाई दी। शहर भर में विभिन्न जगहों पर लोहड़ी के कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। 

Lohri 2019 celebration photos uttarakhand
उत्तराखंड में लोहड़ी 2019

पंजाबी गीतों और ढोल-डीजे की धुन पर लोग जमकर झूमे। इस दौरान महिलाओं ने लोहड़ी के गीतों और ढोल की थाप पर खूब गिद्दा और भंगड़ा किया। पटेलनगर, प्रेमनगर, रेसकोर्स, हाथीबड़कला, करनपुर में लोगों ने अग्नि जलाकर लोहड़ी मनाई। उधर, पंजाबी बिरादरी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से लोहड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें जरूरतमंदों को राहत सामग्री बांटी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lohri 2019 celebration photos uttarakhand
उत्तराखंड में लोहड़ी 2019

हरिद्वार में भी लोहड़ी का त्योहार श्रद्धा के साथ मनाया गया। कई स्थानों पर लोहड़ी की पवित्र अग्नि परंपरागत रूप से प्रज्ज्वलित की गई। लोगों ने ढोल की थाप पर भंगड़े और सुंदरी मुंदरी के मंगल गीत गाए। उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने विष्णु घाट पर 18वां लोहड़ी महोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि अंजना चड्ढा ने लोहड़ी की अग्नि प्रज्ज्वलित की। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रेम और भाईचारे का पर्व है। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश सचिव डॉ. संदीप कपूर ने कहा कि यह दिन न्याय पर न्याय की जीत का पर्व है। 

विज्ञापन
Lohri 2019 celebration photos uttarakhand
उत्तराखंड में लोहड़ी 2019

इस दिन गरीब कन्याओं का विवाह मुगल शासकों के विरोध पर भी दुल्ला भट्टी ने कराया था। प्रदीप कालरा ने लोहड़ी को शीत की विदाई का पर्व बताया। पंजाबी युवाओं ने नृत्य करते हुए बिरला रोड, भल्ला रोड, भोला गिरि रोड, राम घाट आदि के बाजारों में प्रसाद वितरित किया। नागेश वर्मा, राम अरोड़ा, मनोज खुराना, विजय अरोड़ा, हरविंदर सिंह, सुरेश गुलाटी, राज कुमार आदि शामिल हुए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed