फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरीश रावत की ‘खिचड़ी’ से निकली सियासी महक, दो बड़ी पार्टी से कांग्रेस में सियासी हलचल

Sun, 13 Jan 2019 10:17 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 13 Jan 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
harish rawat khichdi party in dehradun uttarakhand
harish rawat - फोटो : अमर उजाला

पूर्व सीएम हरीश रावत का यह चिरपरिचित कार्यक्रम था। उनका अंदाज भी वो ही था, जिसके लिए वे जाने जाते हैं। मगर नारे लग रहे थे-‘हरीश रावत संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं।’ मशरूम और पहाड़ी उत्पादों के प्रोत्साहन के इस कार्यक्रम में शनिवार को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में खिचड़ी भी परोसी गई। हरीश रावत की ‘खिचड़ी’ से निकली सियासी महक दूर तक लोगों ने महसूस की। हरीश रावत के समर्थकों ने एक पखवाडे़ के भीतर दूसरी बार देहरादून में ताकत का मुजाहिरा किया।

harish rawat khichdi party in dehradun uttarakhand
harish rawat

वहीं, कांग्रेस में हरीश रावत से छत्तीस का आंकड़ा रखने वाले प्रीतम-इंदिरा खेमे से जुडे़ लोगों ने इस बार भी पार्टी का अघोषित बहिष्कार किया। अभी ज्यादा दिन नहीं हुए, जब नए साल के आगमन पर हरीश रावत ने गुड चाय और पहाड़ी खाद्य पदार्थों का स्वाद अपने मेहमानों को चखाया था। शुक्रवार को मशरूम और पहाड़ी उत्पादों को प्रोत्साहित करने के नाम पर हरीश रावत ने एक बार फिर एक मंच सजाया। सीएम रहते हुए हरीश रावत ने जिन मशरूम गर्ल दिव्या रावत को ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किया था, उनकी पूरी टीम को शनिवार को पूर्व सांसद व मंत्री टीपीएस रावत, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, हीरा सिंह बिष्ट जैसे दिग्गजों से उन्होंने सम्मानित कराया।

harish rawat khichdi party in dehradun uttarakhand
harish rawat

इस मंच का पूरा इस्तेमाल उन्होंने अपने मकसद को सामने रखने के लिए किया। इस कोशिश में हरीश रावत कभी खुद बोलते नजर आए, तो कभी एक एंकर की तरह दिव्या रावत से सवाल जवाब करते हुए भी दिखे। अपने कार्यकाल की कई योजनाओं की उन्होंने बात की। मंडुवा, झिंगोरा का जिक्र किया। और तो और भांग की खेती का इस रूप में जिक्र किया कि कांग्रेस के लोग ही तब उनके आलोचक हो गए थे, लेकिन आज इस सभी जगह से मान्यता मिल रही है। रावत प्रदेश सरकार को चेताते हुए भी नजर आए। उन्होंने कहा-पहाड़ी खाद्य पदार्थों के प्रमोशन के लिए तीन साल के संगठित प्रयास को यदि आगे नहीं बढ़ाया गया, तो यह उत्तराखंडियत के लिए सही नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
harish rawat khichdi party in dehradun uttarakhand
harish rawat

उत्तराखंड में तो भूत भी जागर लगाते हैं
सीएम हरीश रावत ने शनिवार को पहाड़ी खाद्य पदार्थों का प्रमोशन करते हुए कई चुटीले बाण भी छोडे़। उन्होंने इशारों ही इशारों में सरकार से लेकर अपनी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व तक पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा-वह तो भूत हैं, अब जो करना है वह वर्तमान को करना है। उन्होंने आगे जोड़ा-उत्तराखंड के भूत भी जागर लगाते हैं। वह भी जागर लगाने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
harish rawat khichdi party in dehradun uttarakhand
harish rawat

टीपीएस दिखे काफी समय बाद मंच पर

पूर्व कैबिनेट मंत्री और सांसद लेफ्टिनेंट जनरल टीपीएस रावत बहुत समय बाद किसी सार्वजनिक मंच पर दिखाई दिए। कांग्रेस की सियासत में भी टीपीएस रावत काफी समय से सक्रिय नहीं हैं। पौड़ी गढ़वाल के पूर्व सांसद रह चुके टीपीएस रावत ने फिलहाल लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत नहीं की है। दूसरी तरफ, कांग्रेस के 11 विधायकों में सिर्फ एक केदारनाथ विधायक मनोज रावत ही कार्यक्रम में मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed