द्रोणनगरी में लोहड़ी के मौके पर पंजाबी लोकगीतों से माहौल संगीतमय हो गया। रविवार को शहर भर में लोहड़ी पर्व का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सिख समुदाय के लोगों ने घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए। वहीं, शाम को एकजुट होकर एक दूसरे को शुभकामनाएं देकर लोहड़ी मनाई। सुंदर मुंदरिए हो तेरा कौन विचारा हो... गीत पर लोग जमकर नाचे।
2 of 6
उत्तराखंड में लोहड़ी 2019
सुबह पंजाबी समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारे में मत्था टेका। शाम को पवित्र अग्नि को प्रज्ज्वलित कर पॉपकोन, तिल, मूंगफली, गुड़पट्टी और रेवड़ी डालकर अग्नि की परिक्रमा की। अग्नि के चारों ओर घूम कर महिलाओं, बच्चों ने नृत्य कर एक दूसरे को लोहड़ी की बधाई दी। शहर भर में विभिन्न जगहों पर लोहड़ी के कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
3 of 6
उत्तराखंड में लोहड़ी 2019
पंजाबी गीतों और ढोल-डीजे की धुन पर लोग जमकर झूमे। इस दौरान महिलाओं ने लोहड़ी के गीतों और ढोल की थाप पर खूब गिद्दा और भंगड़ा किया। पटेलनगर, प्रेमनगर, रेसकोर्स, हाथीबड़कला, करनपुर में लोगों ने अग्नि जलाकर लोहड़ी मनाई। उधर, पंजाबी बिरादरी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से लोहड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें जरूरतमंदों को राहत सामग्री बांटी गई।
4 of 6
उत्तराखंड में लोहड़ी 2019
हरिद्वार में भी लोहड़ी का त्योहार श्रद्धा के साथ मनाया गया। कई स्थानों पर लोहड़ी की पवित्र अग्नि परंपरागत रूप से प्रज्ज्वलित की गई। लोगों ने ढोल की थाप पर भंगड़े और सुंदरी मुंदरी के मंगल गीत गाए। उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने विष्णु घाट पर 18वां लोहड़ी महोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि अंजना चड्ढा ने लोहड़ी की अग्नि प्रज्ज्वलित की। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रेम और भाईचारे का पर्व है। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश सचिव डॉ. संदीप कपूर ने कहा कि यह दिन न्याय पर न्याय की जीत का पर्व है।
5 of 6
उत्तराखंड में लोहड़ी 2019
इस दिन गरीब कन्याओं का विवाह मुगल शासकों के विरोध पर भी दुल्ला भट्टी ने कराया था। प्रदीप कालरा ने लोहड़ी को शीत की विदाई का पर्व बताया। पंजाबी युवाओं ने नृत्य करते हुए बिरला रोड, भल्ला रोड, भोला गिरि रोड, राम घाट आदि के बाजारों में प्रसाद वितरित किया। नागेश वर्मा, राम अरोड़ा, मनोज खुराना, विजय अरोड़ा, हरविंदर सिंह, सुरेश गुलाटी, राज कुमार आदि शामिल हुए।