अगर आप रसोई गैस उपभोक्ता है तो जल्दी से यह काम कर लीजिए, वरना परेशानी झेलनी पड़ेगी।
इस बार आधार को लेकर यह मुश्किल आपके बैंक खाते के साथ ही आपकी रसोई से भी जुड़ी हुई है। बैंक और गैस कनेक्शन से आधार लिंक नहीं कराने वाले गैस उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने ऐसे उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन 31 दिसंबर को बंद करने के निर्देश जारी थे। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब मार्च तक यह काम करा सकेंगे।
व्यवसायिक गैस उपभोक्ताओं द्वारा भी काफी लंबे समय से गैस रिफलिंग नहीं कराए जाने की शिकायत मिल रही है। इसके लिए उपभोक्ताओं को नोटिस दिए जाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
5 of 7
gas pipeline
- फोटो : mercopress.com
देहरादून में तकरीबन 1.60 लाख गैस कनेक्शन हैं। जिसमें से अभी आधे ही कनेक्शन आधार से लिंक हो पाए हैं। जिनका गैस कनेक्शन बैंक और आधार से लिंक नहीं है। उन्हें अब परेशानी हो सकती है।