अगर आपने एलआईसी पॉलिसी कराई तो यह खबर आपके बड़े काम आएगी। आगे पढ़िए...
क्या आपको पता है कि, आप कैसे अपनी एलआईसी पॉलिसी का स्टेटस लंबी लाइनों में लगे बिना घर बैठे ही पता कर सकते हें। नहीं, तो आगे जानिए इसका आसान सा तरीका। इसके लिए आपको कार्यालय जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
अधिकारियों के मुताबिक, आप पॉलिसी का स्टेट्स मैसेज या फिर साइट पर ऑनलाइन भी चैक कर सकते हैं। दोनों ही तरीकों से आप यह काम आसानी से कर पाएंगे। मैसेज से जानने के लिए आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 56677 पर मैसेज कर दें।
बता दें कि, पॉलिसी प्रीमियम जानने के लिए Ask के आगे Premium, बोनस जानने के लिए Bonus , पॉलिसी लेप्स की जानकारी के लिए Revival, लोन की राशि के लिए Loan और नॉमिनेशन की जानकारी के लिए NOM लिखना होगा।
वहीं साइट से जानने के लिए आप पहले एलाईसी की साइट https://www.licindia.in/ पर जाएं। वहां खुद को रजिस्टर्ड करें। फॉर्म में अपना नाम, पॉलिसी नंबर, डेट ऑफ बर्थ, आदि लिखकर सब्मिट कर दें। इसके बाद आप यह स्टेट्स जान सकेंगे।