फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें: घर के शौचालय में घुसा गुलदार, थम गई लोगों की सांसें

Sat, 28 Jan 2017 06:55 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, किशनपुर (कोटद्वार)
ब्यूरो / अमर उजाला, किशनपुर (कोटद्वार) Updated Sat, 28 Jan 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
leopard enter in toilet at kotdwar
leopard - फोटो : amar ujala
भाबर के ग्राम पंचायत दुर्गापुर में एक ग्रामीण के घर की शौचालय में गुलदार घुसने से लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण ने सूझबूझ का परिचय देते हुए गुलदार को किसी तरह शौचालय में बंद कर तुरंत वन विभाग को घटना के बारे में सूचना दी।
leopard enter in toilet at kotdwar
leopard

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद गुलदार को पिंजरे में कैद करने में कामयाब पाई। शनिवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे दुर्गापुर में स्थानीय निवासी पुष्पा देवी ने अपने आंगन में गुलदार को घुमते देखा। गुलदार को देखते ही उसके होश उड़ गए उसके शोर मचाने पर गुलदार वहां से भाग गया। उसके बाद गुलदार खेतों के रास्ते करीब साढ़े सात बजे ग्रामीण रमापति थपलियाल के घर से लगे खेत के पास घुमते हुए दिखाई दिया।
 

leopard enter in toilet at kotdwar
leopard

करीब आठ बजे उस समय क्षेत्र में हडकंम मच गया जब गुलदार रमापति के शौचालय में जा घुसा। रमाकांत ने बताया कि उसका दामाद पुरूषोत्तम फुलारा घर में बने शौचालय में गीजर से गरम पानी लेने गया, शौचालय के अंदर गुलदार को लेटे देख उसके होश उड़ गए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
leopard enter in toilet at kotdwar
leopard

उसने अपने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी और उनकी मदद से सूझबूझ का परिचय देते हुए शौचालय का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने गांव में गुलदार घुसने की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की रैसक्यू टीम पिंजरा लेकर करीब ग्यारह बजे मौके पर पहुंच गई।
 

विज्ञापन
leopard enter in toilet at kotdwar
leopard

गुलदार के बाथरूम में बंद होने की सूचना देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में फैल गई। जिसके कारण मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। रैसक्यू टीम ने बाथरूम के दरवाजे पर पिंजरा लगा दिया। लेकिन जैसे ही गुलदार को बाहर निकालने के लिए दरवाजा खोला गुलदार बाहर की ओर झपटा मारने लगा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed