भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में गुलदार के पेट में तार (क्लच वायर) घुस गई। घायल गुलदार को जैसे-तैसे ट्रैंक्यूलाइज कर रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम के बाद बिसरा जांच के लिए बरेली भेज दिया है। मामले में वन विभाग ने जांच बैठा दी है।
2 of 5
गुलदार के पेट में घुसा तार
आईएमए के गोल्फ कोर्स में लगाए गए क्लच वायर में बुधवार सुबह एक गुलदार फंस गया। इसे बचाने की कोशिश की गई तो क्लच वायर उसके पेट में घुस गई। सूचना पर प्रभागीय वन अधिकारी राजीव धीमान के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इन्होंने जैसे तैसे क्लच वायर बाहर निकाली।
3 of 5
गुलदार के पेट में घुसा तार
इसके बाद घायल गुलदार को डॉ. राकेश नौटियाल और डॉ. सनत ने ट्रैंक्यूलाइज (बेहोश) किया। बेहोश गुलदार को रेस्क्यू सेंटर ले जाया जाएगा। जहां उसकी मौत हो गई। डीएफओ राजीव धीमान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्टअटैक आया है। इसकी बिसरा रिपोर्ट जांच के लिए बरेली लैब में भेज दी है। साथ ही मामले में जांच भी बैठा दी है। डीएफओ ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
4 of 5
गुलदार के पेट में घुसा तार
उन्होंने बताया कि मामले में आईएमए के अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी। बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम जांच के लिए मौके पर जाएगी। तीन साल पहले भी आईएमए में लगाए गए क्लच वायर में फंसकर एक गुलदार की मौत हो गई थी। उस समय आईएमए अधिकारियों ने कहा था कि कैडेट्स की ट्रेनिंग के लिए क्लच वायर लगाई थी। इस बार फि र वन विभाग ने मौके से क्लच वायर बरामद की है। बार-बार एक ही तरह से घटनाएं होने से आईएमए की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
5 of 5
गुलदार के पेट में घुसा तार
गुलदार की मौत के मामले में जांच की जा रही है। क्लच वायर में फंसना गंभीर चिंता का विषय है। मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके बाद आईएमए के अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी।
-राजीव धीमान, डीएफओ, देहरादून