फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ महापर्व, तस्वीरों में देखें छठ की सुहावनी छटा...

Wed, 14 Nov 2018 09:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 14 Nov 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
chhath puja 2018 awesome celebration photos
chhath puja
नहाए खाए के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व अाज तड़के उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। द्रोणनगरी (देहरादून) भी छठ के रंग में सराबोर नजर आई।
chhath puja 2018 awesome celebration photos
chhath puja

छठ मैया के गीत गाते हुए और दीप जलाकर पूर्वांचल की हजारों व्रती महिलाओं ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया। हरकी पैड़ी सहित गंगा के दर्जनों घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

chhath puja 2018 awesome celebration photos
chhath puja
महिलाओं ने गंगा में पूजा अर्चना की और सूर्य को अर्घ्य दिया। सुबह घाटों पर जमकर आतिशबाजी की गई। सोमवार की शाम से निर्जल व्रत रखने वाले हजारों महिलाएं और पुरुष मंगलवार को गंगा घाटों की तरफ उमड़े। जिसके बाद बुधवार को तड़के उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
chhath puja 2018 awesome celebration photos
chhath puja

देहरादून में टपकेश्वर मंदिर, रायपुर, मालदेवता, नंदा की चौकी, सहस्रधारा, सहित कई जगहों पर पूजा के लिए घाट सजाए गए थे। मंगलवार शाम से ही छठ की अनूठी छटा देखने को मिल रही थी। पूजा के लिए शहर भर में भव्य पंडाल सजाए गए।

विज्ञापन
chhath puja 2018 awesome celebration photos
chhath puja

पूजा के लिए  हरकी पैड़ी पर भव्य पंडाल सजाया गया। हरकी पैड़ी के साथ-साथ मलवीय द्वीप, सुभाष घाट, रोडी बेलवाला घाट, कुशा घाट, विष्णु घाट, विश्वकर्मा घाट, ऋषिकुल घाट, सिंहद्वार घाट, कबीर घाट, खन्ना नगर घाट, प्रेम नगर आश्रम घाट, ज्वालापुर के दुर्गा घाट, सीता घाट, वाल्मीकि घाट, रविदास घाट, कनखल के दक्ष घाट, सतीघाट, उत्तरी हरिद्वार के परमार्थ घाट, अग्रसेन घाट, सर्वानंद घाट आदि पर छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed