फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Landslide: मलबा आने से जुड्डो में बंद हुआ यमुनोत्री हाईवे, सैकड़ों वाहन फंसे, सड़क के दोनों ओर लगी लंबी कतार

Mon, 29 Aug 2022 10:03 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, बड़कोट(उत्तरकाशी)
अमर उजाला नेटवर्क, बड़कोट(उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Aug 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Landslide in uttarakhand: Yamunotri  Gangotri and Badrinath Highway closed long traffic jam
यमुनोत्री हाईवे - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जुड्डो से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक झरने के पास देर रात आए मलबे से वाहनों का आवागमन बंद हो गया। करीब बीस घंटे से मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित है। सैकड़ों की संख्या में वाहन व यात्री मार्ग पर फंसे हैं। लोक निर्माण विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग से मलबा साफ कराकर यातायात को संचालित कराया लेकिन कुछ ही देर बाद भारी मलबा आने से एक बार फिर से मार्ग बंद हो गया।



Uttarakhand Weather: तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका

क्षेत्र के ग्राम जुड्डो से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक झरने के पास भारी मात्रा में मलबा आ जाने के बाद से मार्ग बंद हो गया। रविवार की रात लगभग साढ़े दस बजे आए मलबे की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी को मार्ग खुलवाने के लिए रवाना किया। जेसीबी के माध्यम से मलबा हटाकर जैसे ही मार्ग को सुचारू कराया गया इसके कुछ ही देर बाद मलबा आने से मार्ग दोबारा से अवरुद्ध हो गया। इसकी वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेब लेकर विकासनगर व अन्य राज्यों को जा रहे ट्रक समेत भारी संख्या में यात्री व लोडर वाहन फंस गए। 

मार्ग बंद रहने के कारण यात्रियों व वाहन चालकों को सड़क पर ही रात गुजारनी पड़ी। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से लगातार मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक मलबे को पूरी तरह से साफ नहीं किया जा सका है। इस मार्ग से जौनसार बावर क्षेत्र के सैकड़ों गांव जुड़े हैं। यात्रियों के साथ ही ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है।

Landslide in uttarakhand: Yamunotri  Gangotri and Badrinath Highway closed long traffic jam
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ हाईवे भी लामबगड़ के पास खचड़ा नाला उफान पर होने से बंद हो गया है। बदरीनाथ धाम जाने वाले वाहनों को पांडुकेश्वर में ही रोका गया है। धाम से आने वाले सभी वाहन लामबगड़ में हाईवे के खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

Landslide in uttarakhand: Yamunotri  Gangotri and Badrinath Highway closed long traffic jam
यमुनोत्री हाईवे - फोटो : अमर उजाला

उधर, नरेंद्रनगर बाईपास के समीप मलबा गिरने से ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे सोमवार को 12 घंटे बंद रहा। हाईवे बंद होने से कई लोग वाहनों में ही फंसे रहे। प्रशासन ने इस बीच छोटे वाहनों का आवागमन पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय सड़क के रास्ते से किया। सोमवार अपराह्न तीन बजे हाईवे खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Landslide in uttarakhand: Yamunotri  Gangotri and Badrinath Highway closed long traffic jam
गंगोत्री हाईवे - फोटो : अमर उजाला

नरेंद्रनगर में बाईपास के समीप चट्टान से हो रहा भूस्खलन ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे के लिए नासूर बनता जा रहा है। बारिश होते ही चट्टान से भूस्खलन हो रहा है। बार-बार मलबा गिर रहा है। रविवार रात हुई बारिश से सोमवार सुबह करीब तीन बजे हाईवे पहाड़ी से मलबा आने से बंद हो गया। प्रशासन ने छोटे वाहनों का संचालन तो पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय सड़क के रास्ते कराया लेकिन सड़क संकरी होने से वहां बार-बार जाम लगने से लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा।

विज्ञापन
Landslide in uttarakhand: Yamunotri  Gangotri and Badrinath Highway closed long traffic jam
गंगोत्री हाईवे - फोटो : अमर उजाला

हाईवे का मलबा नीचे नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग पर भी गिर रहा है। इससे बोल्डर नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मार्ग के लिए खतरा बन गया। बीआरओ को अपराह्न करीब तीन बजे हाईवे खोलने में कामयाबी मिली। बड़े वाहन बाईपास से आगे नहीं बढ़ने के कारण टिहरी जिले में सोमवार को सब्जी और खाद्यान्न की आपूर्ति नहीं हो पाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed