फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Today: Yellow alert of heavy rainfall in three districts

Uttarakhand Weather: तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका

Sun, 28 Aug 2022 11:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Aug 2022 11:09 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि भारी बारिश की संभावना को देखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ ही आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Today: Yellow alert of heavy rainfall in three districts
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून, नैनीताल और चंपावत जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। इसके मद्देनजर मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक, इन जिलों के ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। बाकी इलाकों में तेज गर्जना के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि भारी बारिश की संभावना को देखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ ही आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है। निदेशक के मुताबिक, राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन

बोल्डर और मलबे से रुका रामगंगा नदी का प्रवाह

पिथौरागढ़ क्षेत्र में रविवार को हुई बारिश के कारण हरड़िया नाले से मलबा और बोल्डर रामगंगा नदी में समाने से रामगंगा नदी का प्रवाह एक घंटे तक रुक गया। प्रवाह रुकने से भैंसखाल की ओर डेढ़ किलोमीटर दूरी तक झील बन गई। हरड़िया से दो किमी दूर नाचनी में रामगंगा छोटे गधेरे सी दिखनी लगी। इसे देखने नदी किनारे स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवाह कम होता देखा कुछ लोग जान खतरे में डालकर मछली पकड़ने में लग गए। कुछ देर बाद धीरे-धीरे झील से रिसाव होने के बाद जलस्तर बढ़ गया। इधर सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग धारचूला खंड के जेई विनय रावत ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जिला मुख्यालय सहित जनपद के अन्य हिस्सों में भी शाम के समय मूसलाधार बारिश हुई। अस्कोट में दोपहर दो बजे से मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed