फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखीमपुर खीरी बवाल: उत्तराखंड में कांग्रेस ने भरी हुंकार, प्रदर्शन कर रहे हरीश रावत को किया गिरफ्तार, तस्वीरें

Mon, 04 Oct 2021 02:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 04 Oct 2021 02:19 PM IST
विज्ञापन
Lakhimpur Kheri incident news: Congress workers protest in Uttarakhand, protesting Harish Rawat arrested, photos
उत्तराखंड में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के बाद हुए बवाल की आग उत्तराखंड तक पहुंच गई है। प्रदेश भर में सोमवार सुबह से धरना, प्रदर्शन, पुतला दहन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का दौर जारी है।

लखीमपुर खीरी बवाल: काशीपुर के किसान गुस्से में, कहा- सीएम धामी को नहीं करने देंगे रैली, उखाड़ देंगे टेंट, तस्वीरें

वहीं लखीमपुर खीरी की घटना और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में देहरादून एसएसपी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत लगभग 80 कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में ले लिया। जिसके बाद हरीश रावत पुलिस लाइन में ही तमाम कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। पुलिस अधिकारी वार्ता कर हरीश रावत को समझाने बुझाने का प्रयास करते रहे। इसी प्रकार गढ़वाल और कुमाऊं के कई क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।

जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्रवान पर आज प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में मौनव्रत एवं सामूहिक गिरफ्तारी के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की सरकार का पुतला दहन किया।

Lakhimpur Kheri incident news: Congress workers protest in Uttarakhand, protesting Harish Rawat arrested, photos
उत्तराखंड में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
देहरादून में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन के साथ भाजपा की योगी-मोदी सरकार का पुतला दहन किया।
 
Lakhimpur Kheri incident news: Congress workers protest in Uttarakhand, protesting Harish Rawat arrested, photos
उत्तराखंड में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
प्रीतम सिंह ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना जघन्य हत्याकांड है। इस घटना की कडे़ शब्दों में निंदा करता हूं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lakhimpur Kheri incident news: Congress workers protest in Uttarakhand, protesting Harish Rawat arrested, photos
उत्तराखंड में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

भाजपा ने दमनकारी नीति का परिचय देते हुए शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसानों को सत्ता के बल पर कुचलने का काम किया है।

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri incident news: Congress workers protest in Uttarakhand, protesting Harish Rawat arrested, photos
उत्तराखंड में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां सभी को अपनी बात रखने तथा विरोध करने का अधिकार हमारा संविधान देता है। लेकिन जिस प्रकार लखीमपुर खीरी में विरोध कर रहे किसानों पर जानलेवा हमला किया गया वह अक्षम्य है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed