फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LAC Accident: बलिदानी भूपेंद्र की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पार्थिव शरीर देख फफक पड़े परिजन, तस्वीरें

Tue, 02 Jul 2024 04:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी/ पाबौ।
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी/ पाबौ। Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Jul 2024 04:19 PM IST
विज्ञापन
Ladakh Tank Accident Martyred Uttarakhand Soldiers Bhupendra Funeral Today Family Crying Photo
शहीद भूपेंद्र का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

लद्दाख टैंक हादसे में शहीद हुए भारतीय सेना में डीएफआर उत्तराखंड के बलिदानी शहीद भूपेंद्र नेगी मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। परिजनों के अंतिम दर्शन के बाद गांव के पैतृक बोडोली घाट पर उनका अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ किया गया।

इस दौरान सेना के जवानों में उन्हें अंतिम विदाई दी। वहीं, बलिदानी की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। साथ ही गणमान्य लोगों  के साथ क्षेत्रवासियों ने भी नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पाबौ व्यापार मंडल के  आह्रवान पर पाबौ बाजार भी पूर्ण रूप से बंद रहा। व्यापारियों ने सड़क के किनारे खड़े होकर पुष्प वर्षा कर शहीद को अंतिम विदाई दी।

Uttarakhand Rainfall: भारी बारिश से ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर आया मलबा, रास्ता बंद होने से फंसे वाहन

Ladakh Tank Accident Martyred Uttarakhand Soldiers Bhupendra Funeral Today Family Crying Photo
शहीद भूपेंद्र का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

पाबौ ब्लॉकों के बिशल्ड गांव में बलिदानी भूपेंद्र सिंह नेगी का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह सेना के वाहन से घर पहुंचा। इस दौरान तिरंगे में लिपटे बेटे के पार्थिव शरीर को देकर परिजन बिलख पड़े। वहीं उनकी पत्नी अशी देवी पार्थिव शरीर देख बेसुध हो गई। 

Ladakh Tank Accident Martyred Uttarakhand Soldiers Bhupendra Funeral Today Family Crying Photo
शहीद भूपेंद्र का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों की आंखे भी नम हो गईं। इसके बाद जवान के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पाबौ के बोडोली घाट पर लाया गया। जहां पर सेना के जवानों ने उन्हें सैन्य सम्मान के साथ सलामी दी। उनके पार्थिव शरीर को उनके बेटे बड़े कुनाल ने मुखाग्नि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ladakh Tank Accident Martyred Uttarakhand Soldiers Bhupendra Funeral Today Family Crying Photo
शहीद भूपेंद्र का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी भूपेंद्र सिंह नेगी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कैबिनेट मंत्री ने कहा देश के लिए ये भावुक पल है लेकिन देश के लिए भूपेंद्र के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

विज्ञापन
Ladakh Tank Accident Martyred Uttarakhand Soldiers Bhupendra Funeral Today Family Crying Photo
शहीद भूपेंद्र का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

मंत्री ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के प्रयास से ही देश के लिए बलिदान हुए जवानों के पार्थिव शरीर उनके गांव उनके घर लाए जाते हैं। उन्होंने कहा बलिदानी जवान के परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। परिजनों से बात करके जो भी उनके परिजन कहेंगे उस हिसाब से उनके गांव के मार्ग या विद्यालय का नाम शहीद के नाम से रखा जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed