फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami: देवभूमि में कान्हा के जन्मोत्सव की धूम, कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन, देखें उल्लास से भरी तस्वीरें

Thu, 07 Sep 2023 12:11 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2023 celebration in Uttarakhand Dehradun News in Hindi Photos
जन्माष्टमी की धूम - फोटो : अमर उजाला

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्तराखंड में हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। श्रीकृष्ण लीला के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की।



उन्होंने सभी को  जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गीतों की धुन पर सभी झूमने को मजबूर हो गए। कार्यक्रम में देहरादून के पुलिस कप्तान दलीप कुंवर ने भजन कृष्ण भयो अवतार... सुनाकर समा बांधा।

Janmashtami 2023: बदरीनाथ धाम में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, पूजा-अर्चना को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित राज्यपाल ने कहा कि हम सभी को श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। मुख्मयंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्रीकृष्ण का पूरा जीवन ही समाज को सीख देता है। उनके जीवन को जानने मात्र से ही लोग धन्य हो जाते हैं। इससे पहले पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने अतिथियों को रुद्राक्ष का पौधा भेंटकर स्वागत किया।

Krishna Janmashtami 2023 celebration in Uttarakhand Dehradun News in Hindi Photos
जन्माष्टमी कार्यक्रम में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में मुबंई से आए इंडिया गॉट टैलेंट के प्रतिभागी क्रेजी हूपर ग्रुप के कलाकारों ने गणेश वंदना सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इस दौरान डांस इंडिया डांस में प्रतिभागी रहे ब्लैक राइडर ग्रुप, लोकगायक दर्शन फरस्वाण, इंडिया गॉट टैलेंट के प्रतिभागी भैरवाज ग्रुप, लोक गायक इंदर आर्या, पुलिस मार्डन स्कूल, आरटीसी, गुरूकुल डांस एकेडमी हरिद्वार व अन्य कलाकारों द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम उपस्थित दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में सभी 21 पुलिस थानों की झांकियों को भी प्रदर्शित किया गया। 
 
Krishna Janmashtami 2023 celebration in Uttarakhand Dehradun News in Hindi Photos
जन्माष्टमी की धूम - फोटो : अमर उजाला

वहीं, शहर में कई जगह कार्यक्रम हुए। मथुरा-वृंदावन के कलाकारों ने झांकियों की मनमोहक प्रस्तुति दी। घरों में भी लड्डू गोपाल का विशेष शृंगार किया गया। स्कूलों में हुए कार्यक्रम में बच्चे राधा-कृष्ण बनकर पहुंचे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2023 celebration in Uttarakhand Dehradun News in Hindi Photos
जन्माष्टमी की धूम - फोटो : अमर उजाला
पृथ्वीनाथ मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव पर कलाकारों ने मनमोहक झांकिया प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विशाल शंख पर बाल स्वरूप श्रीकृष्ण, कुम्हार के चाक पर मिट्टी के मटके बनाते श्रीकृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। 
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2023 celebration in Uttarakhand Dehradun News in Hindi Photos
जन्माष्टमी की धूम - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की... भजन पर श्रद्धालु भक्ति में डूब गए। लड्डू गोपाल का पवित्र गंगाजल, दूध, दही, शहद, शक्कर, पंचामृत से अभिषेक किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed