{"_id":"64f6c0fd6bbaa648f904195b","slug":"uttarakhand-bageshwar-assembly-bypoll-2023-crowd-of-voters-for-voting-today-see-photos-2023-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bageshwar Bypoll 2023: कोई डोली पर तो कोई कंधे पर बैठकर पहुंचा मतदान करने, देखें उत्साह से भरी तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar Bypoll 2023: कोई डोली पर तो कोई कंधे पर बैठकर पहुंचा मतदान करने, देखें उत्साह से भरी तस्वीरें
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन से खाली हुई बागेश्वर विधानसभा सीट पर उप चुनाव आज मंगलवार को हुआ। दिन चढ़ने के साथ ही मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है। दोपहर एक बजे तक 41.8% मतदान हुआ। मतदान के लिए युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी उत्साह दिखा। बड़ी संख्या में मतदाता मतदान के लिए पहुंचे। 80 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए घर पर मतदान की सुविधा की गई थी, बावजूद इसके कई बुजुर्ग मतदाताओं ने पोलिंग बूथ पर आकर वोट डाला।
वहीं, जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बागेश्वर में मतदान किया। वहीं, कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत एंड आईजी ने निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। साथ ही मतदान से संबंधी जानकारी ली।
2 of 6
बागेश्वर में उपचुनाव
- फोटो : अमर उजाला
मतदान के लिए 188 मतदेय स्थल और 172 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। निर्वाचन क्षेत्र को तीन जोन और 28 सेक्टरों में बांटा गया है। बागेश्वर विधानसभा सीट में 1,18,225 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 60,045 पुरुष और 58,180 महिला मतदाता शामिल हैं।
3 of 6
उत्तराखंड बागेश्वर उपचुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा क्षेत्र में सर्विस मतदाताओं की संख्या 2,207 हैं। इनमें 57 महिलाएं हैं। 80 वर्ष से अधिक उम्र के 943 मतदाता और 50 दिव्यांग मतदाता हैं जिन्होंने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
उत्तराखंड बागेश्वर उपचुनाव
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा की पार्वती दास, कांग्रेस के बसंत कुमार, सपा के भगवती प्रसाद उक्रांद के अर्जुन कुमार देव और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के भगवत कोहली मैदान में हैं।
विज्ञापन
5 of 6
उत्तराखंड बागेश्वर उपचुनाव
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने मंडलसेरा बूथ पर अपनी पत्नी रितु बसंत के साथ मतदान किया। वहीं, भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने भी सैनिक कल्याण कार्यालय स्थित बूथ पर वोट डाला।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।