फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: पहाड़ों पर बर्फबारी, गंगोत्री से गोमुख तक बिछी सफेद चादर, मसूरी में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, तस्वीरें

Thu, 29 Oct 2026 04:18 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Renu Saklani Updated Thu, 29 Oct 2026 04:18 PM IST
सार

उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज से ठंड बढ़ने लगी है। गोमुख ट्रैक और गंगोत्री के आसपास के क्षेत्रों में तेज बर्फबारी हुई है। मसूरी में बारिश होने से तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है और ठिठुरन बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Heavy snowfall in gangotri and gaumukh trek rain in mussoorie brings cold wave kedarnath uttarakhand weather
गंगोत्री में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछी तो वादियों का नजारा और भी खूबसूरत हो गया। गंगोत्री से गोमुख तक फेद चादर बिछ गई। वहीं, मसूरी में बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। इधर देहरादून में भी सुबह  से बारिश का सिलसिला जारी है। गंगोत्री मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच बर्फबारी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है।


बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में भी आज बृहस्पतिवार सुबह को बर्फबारी से बाबा केदार की नगरी बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई। बर्फबारी के अद्भुत नजारे को देखकर श्रद्धालु उत्साहित नजर आए। कोई बर्फ से ढके धाम के नजारे को कैमरे में कैद करता दिखा, तो कोई सेल्फी लेकर इस खूबसूरत पल को यादगार बनाता रहा। हालांकि, बर्फबारी के साथ ही धाम में ठंड भी बढ़ गई है। 

पहाड़ों की रानी मसूरी में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। गुरुवार सुबह से शुरू हुई बारिश के चलते शहर में ठंड बढ़ गई है। लगातार बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम के इस बदलाव का असर शहर की सड़कों से लेकर पर्यटन गतिविधियों तक दिखाई दे रहा है। आमतौर पर पर्यटकों की चहल-पहल से गुलजार रहने वाली मसूरी में बारिश के कारण रौनक कम हो गई है।
Trending Videos
Heavy snowfall in gangotri and gaumukh trek rain in mussoorie brings cold wave kedarnath uttarakhand weather
गोमुख ट्रैक पर बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सुबह से हो रही बारिश के चलते मसूरी शहर में लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। ठंड बढ़ने के कारण स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी बाहर निकलने से बच रहे हैं। शहर में घूमने-फिरने पहुंचे पर्यटक मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं।

Heavy snowfall in gangotri and gaumukh trek rain in mussoorie brings cold wave kedarnath uttarakhand weather
गोमुख में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश के नौ जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, 10 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy snowfall in gangotri and gaumukh trek rain in mussoorie brings cold wave kedarnath uttarakhand weather
गंगोत्री में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है।

ये भी पढे़ं...केदारनाथ धाम में बर्फबारी: बर्फ की सफेद चादर में लिपटी बाबा केदार की नगरी, अद्भुत नजारा देख श्रद्धालु उत्साहित

विज्ञापन
Heavy snowfall in gangotri and gaumukh trek rain in mussoorie brings cold wave kedarnath uttarakhand weather
गंगोत्री में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रदेश के अन्य जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा या बर्फबारी हो सकती है। वहीं, देहरादून समेत टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति बढ़कर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed