फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand assembly session ministers MLAs in a hurry to return home for karwa chauth moonrise

उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, एक घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

Thu, 29 Oct 2026 04:33 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल।
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल। Published by: Renu Saklani Updated Thu, 29 Oct 2026 04:33 PM IST
सार

भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन से लेकर गलियारों तक घर लौटने की बेचैनी नजर आई। करवाचौथ पर पत्नी को चांद दिखाने की चाह ऐसी थी कि सत्र स्थगित होने से पहले ही अधिकारी-कर्मचारी वापसी की तैयारी में जुट गए।

विज्ञापन
Uttarakhand assembly session ministers MLAs in a hurry to return home for karwa chauth moonrise
भराड़ीसैंण विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे तक सत्र स्थगित हो जाएगा। मंत्री-विधायकों से लेकर अधिकारी-कर्मचारी करवाचौथ पर अर्धांगिनी को चांद का दीदार कराने को लेकर बेकरार नजर आए।

विज्ञापन

मंगलवार को सत्र के पहले दिन भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सदन में कारों की कतार और भीड़ नजर आ रही थीं। बुधवार को सत्र के दूसरे दिन सड़क से लेकर सदन तक अपेक्षाकृत कम रौनक थी। हर मिलने वाला अधिकारी सत्र स्थगित होने का अनुमान पूछता नजर आया। हर किसी को घर जाने की जल्दबाजी दिखी।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: पहाड़ों पर बर्फबारी, गंगोत्री से गोमुख तक बिछी सफेद चादर, मसूरी में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर को सत्र स्थगित होने से पहले ही कई अफसर-कर्मचारी देहरादून लौटने की हड़बड़ी में नजर आए। सत्र स्थगित होने के एक घंटे के भीतर पूरा भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर खाली हो गया। गाड़ियां धड़धड़ाती हुई लौट गईं। हर कोई घर समय पर पहुंचकर बृहस्पतिवार को चांद का दीदार कराने की जल्दी में दिखा। पीछे रह गया विधानसभा का फिर वही सन्नाटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed