फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Krishna Janmashtami 2020: आज इस शुभ मुहूर्त में ऐसे करें कान्हा की पूजा, जीवन में भर जाएंगी खुशियां

Tue, 11 Aug 2020 01:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Aug 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2020: Shubh Muhurat and timing For Krishna Puja and Solution For Good Luck
- फोटो : अमर उजाला

आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी। आज सुबह 9.07 बजे के बाद अष्टमी शुरू हो गई है। जो अर्धरात्रि तक रहेगी। बुधवार को अष्टमी सुबह 11:17 तक रहेगी। इसलिए इस दौरान शुभ समय में कान्हा की पूजा करना लाभकारी और फलदायी होगा। 

Krishna Janmashtami 2020: Shubh Muhurat and timing For Krishna Puja and Solution For Good Luck
- फोटो : अमर उजाला

तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने बताया कि मंगलवार को पूजा का शुभ समय रात 12 बजकर 5 मिनट से लेकर 12 बजकर 47 मिनट के बीच रहेगा। जन्माष्टमी पर राहु काल दोपहर 12:27 बजे से 2:06 बजे तक रहेगा। जन्माष्टमी पर इस बार रोहिणी नक्षत्र न रहकर कृतिका नक्षत्र रहेगा।

Krishna Janmashtami 2020: Shubh Muhurat and timing For Krishna Puja and Solution For Good Luck
- फोटो : अमर उजाला

पंडितों का कहना है कि गृहस्थ लोग कृष्ण जन्म के समय तिथि को मानकर ही व्रत रख सकते हैं। जबकि जो वैष्णव है वे लोग बुधवार को जन्माष्टमी का पर्व मनाएंगे। बुधवार की रात्रि में अष्टमी नहीं होगी। इसीलिए समस्त गृहस्थ आश्रम वालों को अपने परिवार में सुख, धन, पुत्र प्राप्ति के लिए मंगलवार को ही व्रत रखकर करना चाहिए। वहीं, दूसरे दिन यानी बुधवार को भगवान के जन्म का उत्सव है, उनके कृष्ण स्त्रोत्र का पाठ करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2020: Shubh Muhurat and timing For Krishna Puja and Solution For Good Luck
- फोटो : अमर उजाला

मनोकामना के अनुरूप ऐसे करें पूजा
जो लोग किसी कला में निपुणता प्राप्त करना चाहते हैं वो कृष्ण भगवान के बांसुरी बजाते हुए चित्र का ध्यान करें। जो पुत्र चाहते हैं वो बालकृष्ण का ध्यान पूजन करें, जो धन चाहते हैं वो कान्हा की रुकमणि सहित पूजा करें। वहीं जो प्रेम भक्ति समस्त सुख चाहते हैं वो राधा सहित ध्यान करें। विवाह चाहने वाले सत्यभामा सहित श्रीकृष्ण का पूजन करें। यदि कोई रोग हो गया हो तो कृष्ण के चक्रधारी रूप का पूजन करें। वहीं अवसाद हो तो कृष्ण के सारथी वाले रूप की पूजा अर्चना करें। सभी भय, मृत्यु के भय, सदगति के लिए विश्व रूप का पूजन करें।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2020: Shubh Muhurat and timing For Krishna Puja and Solution For Good Luck

राशि अनुसार जन्माष्टमी व्रत का फल
आचार्य सीपी घिल्डियाल ने बताया कि कान्हा का शुभ समय में पूजन करने से राशि के अनुसार पूजा फल मिलेगा।
मेष राशि: राज्य पद प्राप्ति एवं आकस्मिक धन की प्राप्ति, वृष राशि: ऐश्वर्य प्राप्ति, मिथुन राशि: सभी मनोकामना की पूर्ति, कर्क राशि: शत्रु बाधा का निवारण, सिंह राशि: आरोग्य की प्राप्ति, कन्या राशि: दांपत्य सुख प्राप्ति, तुला राशि: संकटों का निवारण, वृश्चिक राशि: आरोग्य प्राप्ति, धनु राशि: धर्म एवं ज्ञान प्राप्ति, मकर राशि: संपत्ति की प्राप्ति, कुंभ राशि: राज सम्मान की प्राप्ति, मीन राशि: सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed