फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: सितारगंज में आई बाढ़, उफनाई बैगुल नदी का पानी 250 घरों में घुसा, नाव से बाहर निकले लोग, तस्वीरें...  

Mon, 10 Aug 2020 06:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज (ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Aug 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
Weather forecast today update in uttarakhand news: flood In Sitarganj Village, Waterlogging in 250 Houses, Photos
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज मौसम ने फिर कहर बरपाया। पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश से सितारगंज में बैगुल नदी उफान पर आ गई। इसके कारण बाढ़ आने से नदी का पानी पास के ही अरविंद नगर सात और आठ नंबर गांव के करीब 250 घरों में घुस गया। 

Weather forecast today update in uttarakhand news: flood In Sitarganj Village, Waterlogging in 250 Houses, Photos
- फोटो : अमर उजाला

गांव से बाहर निकलने के लिए लोगों ने नांव का सहारा लिया। बारिश का पानी गांव में घुसने से कई परिवारों ने घरों को छोड़कर रिश्तेदारों के घरों पर पनाह ली है। कई लोग अपने घरों में ही मचान बनाकर रह रहे हैं। 

Weather forecast today update in uttarakhand news: flood In Sitarganj Village, Waterlogging in 250 Houses, Photos
- फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा बाढ़ की रोकथाम के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। घरों में पानी घुसने से गांव के लोगों में दहशत बनी हुई है। बाढ़ के पानी से पूरा गांव जलमग्न हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather forecast today update in uttarakhand news: flood In Sitarganj Village, Waterlogging in 250 Houses, Photos
- फोटो : अमर उजाला

बता दें कि एक महीने पहले भी बाढ़ से करीब 107 परिवार प्रभावित हुए थे। लेखपाल ने सर्वे भी किया था। लेकिन अभी तक किसी भी परिवार को मुआवजा नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने डीएम रंजना राजगुरु से बाढ़ सुरक्षा के कार्य कराने व प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग की।

विज्ञापन
Weather forecast today update in uttarakhand news: flood In Sitarganj Village, Waterlogging in 250 Houses, Photos
- फोटो : अमर उजाला

बरसात के दिनों में जेलकैंप के पास सूखी नदी का जलस्तर बढ़ने से शक्तिफार्म से सिडकुल आने वाले कामगार जान जोखिम में डालकर फैक्ट्री पहुंच रहे हैं। सोमवार को शक्तिफार्म से सैकड़ों युवा सूखी नदी पार कर फैक्ट्री पहुंचे। नदी पर पुल न बनने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed