फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रुद्रपुरः किसान महापंचायत में लगाया था एक लाख किसानों के आने अंदाजा, पहुंचे केवल 25 हजार, तस्वीरें

Mon, 01 Mar 2021 02:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 01 Mar 2021 02:39 PM IST
विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat in Rudrapur: farmer rush in mahapanchayat watch photos
किसान महापंचायत में राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों के खिलाफ सोमवार को रुद्रपुर में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया है। भाकियू नेता राकेश टिकैत भी महापंचायत में पहुंचे। यहां वह किसानों को संबोधित करेंगे। इस दौरान पंजाबी गायिका रूपीन्द्र हांडा ने प्रस्तुति दी। पंजाबी गीत सुनाकर उन्होंने अपना समर्थन दिया। किसान महापंचायत में पहाड़ी संस्कृति की झलक दिखाई दी।



किसान महापंचायत से पहले पगड़ी बांधे दिखे राकेश टिकैत, कहा- सरकार बनाना या गिराना हमारा काम नहीं

यहां उत्तराखंड के पारंपरिक छोलिया नृत्य के साथ किसान पहुंचे। वहीं श्रमिक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर श्रमिक ढोल-नगाड़े लेकर तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के साथ मोदी मैदान में किसानों का समर्थन देने पहुंचे। संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों का दावा था कि महापंचायत में एक लाख से अधिक किसान पहुंच सकते हैं। लेकिन यहां 25 हजार से ज्यादा किसान पहुंचे हैं। मोदी मैदान में हो रही किसान महापंचायत में काफी संख्या में किसान पहुंचे हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। यहां पुलिस एवं पीएससी बल तैनात किए गए हैं। महापंचायत को लेकर किसानों में खासा उत्साह दिखाई दिया। राकेश टिकैत के कार्यक्रम में पहुंचते ही लोगों में खुशी की लहर फैल गई। 
 

रुद्रपुर किसान महापंचायतः ढोल-नगाड़े और उत्तराखंड के परंपरागत छोलिया कलाकाराें के साथ पहुंचे किसान, तस्वीरें
 
Kisan Mahapanchayat in Rudrapur: farmer rush in mahapanchayat watch photos
किसान महापंचायत - फोटो : अमर उजाला

रुद्रपुर में आयोजित किसान महापंचायत में पहुंचने से पहले भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत हरी पगड़ी में दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा आंदोलन सिर्फ किसानों की समस्याओं को लेकर है।

Kisan Mahapanchayat in Rudrapur: farmer rush in mahapanchayat watch photos
किसान महापंचायत - फोटो : अमर उजाला

कहा कि किसी दल की सरकार बनाने और गिराने से हमारे आंदोलन का कोई सरोकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat in Rudrapur: farmer rush in mahapanchayat watch photos
किसान महापंचायत - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को भाकियू नेता टिकैत रुद्रपुर महापंचायत में जाने से पहले काशीपुर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पहाड़ के किसानों को फल, सब्जियों और मोटे धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य न मिलना पलायन का सबसे बड़ा कारण है।

विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat in Rudrapur: farmer rush in mahapanchayat watch photos
किसान महापंचायत - फोटो : अमर उजाला

कहा कि पहाड़ में जैविक खेती की उपज का सही मूल्य न मिलने से यहां का किसान परेशान है। उन्होंने उत्तराखंड में पर्वतीय भत्ता दिए जाने की मांग की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed