रुद्रपुर में आयोजित किसान महापंचायत में पहुंचने से पहले भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत हरी पगड़ी में दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा आंदोलन सिर्फ किसानों की समस्याओं को लेकर है। किसी दल की सरकार बनाने और गिराने से हमारे आंदोलन का कोई सरोकार नहीं है। सोमवार को भाकियू नेता टिकैत रुद्रपुर महापंचायत में जाने से पहले कुछ देर काशीपुर में रुके। जहां उन्होंने यह बात कही। पत्रकारों से वार्ता करते हुए टिकैत ने कहा कि पहाड़ के किसानों को फल, सब्जियों और मोटे धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) न मिलना पलायन का सबसे बड़ा कारण है। कहा कि पहाड़ में जैविक खेती की उपज का सही मूल्य न मिलने से यहां का किसान परेशान है। उन्होंने उत्तराखंड में पर्वतीय भत्ता दिए जाने की मांग की। कहा कि पहाड़ में सब्जी और फल का बहुतायत में उत्पादन होता है, लेकिन उन्हें उगाने वालों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है। टिकैत ने कहा कि यहां बड़े-बड़े होटल हैं जो कि बाहर के लोगों के हैं। इन होटलों में बाहर से पर्यटक आते हैं। जिसका लाभ स्थानीय लोगों को नहीं मिल पाता है। भाकियू नेता ने कहा कि यहां विलेज टूरिज्म पॉलिसी बननी चाहिए। तब ही यहां के किसानों को लाभ मिलेगा।
किसान महापंचायत से पहले पगड़ी बांधे दिखे राकेश टिकैत, कहा- सरकार बनाना या गिराना हमारा काम नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन