फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

26 जनवरी को किसान तिरंगा परेड में शामिल होने उत्तराखंड से 600 वाहनों में दिल्ली के लिए रवाना हुए किसान, तस्वीरें...

Sat, 23 Jan 2021 09:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर/जसपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर/जसपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 23 Jan 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
kisan andolan in uttarakhand latest news: uttarakhand farmers went for kisan tiranga rally
किसान तिरंगा परेड - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों के विरोध में 26 जनवरी को दिल्ली में प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड में शिरकत करने के लिए तराई के किसान लगभग 600 वाहनों में सवार होकर दिल्ली रवाना हो गए है। काशीपुर से 80 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और कारें दिल्ली के लिए रवाना हुईं। विवाद की स्थिति से निपटने के लिए प्रस्तावित रूट के हर नाके पर पुलिस फोर्स तैनात रही, लेकिन किसानों को रोका नहीं गया। जसपुर ब्लॉक से भी 100 से अधिक किसान ट्रैक्टरों के साथ रवाना हुए। सोमवार को भी किसान दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

kisan andolan in uttarakhand latest news: uttarakhand farmers went for kisan tiranga rally
किसान तिरंगा परेड - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में शनिवार सुबह आठ बजे से ही किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रालियां और चार पहिया वाहन लेकर पहुंच गए थे। मंडी में इन वाहनों पर किसान यूनियन के झंडों के साथ ही राष्ट्र ध्वज भी लगाए गए। सभी वाहन टांडा उज्जैन, पैगा चौकी से डूंगरपुर होते हुए मुरादाबाद की सीमा में घुसे। दिल्ली जाने वालों में भाकियू प्रदेश अध्यक्ष (यूथ विंग्स) रवींद्र सिंह राणा, मनप्रीत सिंह, राजू छीना, जितेंद्र कुमार, प्रताप सिंह विर्क, गुरमुख सिंह, शीतल सिंह बड़वाल, प्रेम सिंह सहोता, सुबा सिंह, नवदीप सिंह, अर्जुन व परमजीत सिंह आदि है। जसपुर विधायक आदेश चौहान भी परेड में शामिल होने के लिए गए हैं। 
 

kisan andolan in uttarakhand latest news: uttarakhand farmers went for kisan tiranga rally
किसान तिरंगा परेड - फोटो : अमर उजाला

पुलिस और पीएसी कर्मी रामपुर सीमा पर सुबह से  दोपहर तक किसानों का इंतजार करती रही लेकिन किसान 100 से अधिक ट्रैक्टर लेकर यूपी के संपर्क मार्गों से दिल्ली रवाना हो गए। सीमा पर दिल्ली जाने वाले सभी कार सवार और ट्रैक्टर सवार किसानों के नाम रजिस्टर में दर्ज किए गए। किसानों को सीमा पर रोकटोक की जानकारी मिली तो उन्होंने रामपुर सीमा से दिल्ली जाने का निर्णय बदल दिया। रुद्रपुर, गदरपुर, दिनेशपुर और सितारगंज से सैकड़ों ट्रैक्टर और कार संपर्क मार्गों से रामपुर सीमा को पार कर आगे बढ़े।


विज्ञापन
विज्ञापन
kisan andolan in uttarakhand latest news: uttarakhand farmers went for kisan tiranga rally
किसान तिरंगा परेड - फोटो : अमर उजाला

तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क ने बताया कि दिनेशपुर, किच्छा, रुद्रपुर और गदरपुर क्षेत्र से 100 से अधिक ट्रैक्टर विभिन्न संपर्क मार्गो से गाजीपुर सीमा के लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले किसानों ने रामपुर सीमा पर एकत्र होने का फैसला लिया था लेकिन फिर किसान अलग-अलग मार्गों से दिल्ली को रवाना हुए हैं। किसानों की ट्रैक्टर रैली को लेकर प्रशासन भी चौकस रहा। शनिवार को राज्य सीमा पर यूपी पुलिस फोर्स और दोराहा चौक पर उत्तराखंड पुलिस बल भारी संख्या में मौजूद रहा। 

विज्ञापन
kisan andolan in uttarakhand latest news: uttarakhand farmers went for kisan tiranga rally
किसान तिरंगा परेड - फोटो : अमर उजाला

दोराहा निवासी जगमोहन सिंह गिल के बेटे जोरावर सिंह गिल ने ट्रैक्टर रैली के साथ दिल्ली जाने की इच्छा जताई। जिस पर रैली रवाना होने से पहले किसानों ने बालक जोरावर सिंह गिल को ट्रैक्टर पर बैठाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कृषि कानूनों को लेकर नारेबाजी की गई। बालक ट्रैक्टर पर सवार होकर राज्य सीमा तक गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed