फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kisan Andolan : कांग्रेस ने हरिद्वार में किसानों के पक्ष में निकाली ट्रैक्टर रैली, प्रीतम सिंह ने किया नेतृत्व, तस्वीरेंं

Mon, 18 Jan 2021 04:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 18 Jan 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
kisan andolan in uttarakhand latest news: congress tractor rally in haridwar photos
ट्रैक्टर रैली - फोटो : amar ujala

नए कृषि कानूनों के खिलाफ और किसानों के पक्ष में राजभवन कूच करने के बाद अब उत्तराखंड कांग्रेस ने सोमवार को हरिद्वार ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली निकालकर कांग्रेस ने अपना विरोध दर्ज जताया। इस रैली का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया। रैली निकालकर डीएम को ज्ञापन सौंपा गया।

kisan andolan in uttarakhand latest news: congress tractor rally in haridwar photos
ट्रैक्टर रैली - फोटो : amar ujala

यह रैली बहादराबाद से सिडकुल होते हुए कांग्रेस जिला मुख्यालय पहुंची। इस दौरान प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी कानून को वापस ले। कांग्रेस इस कठिन समय में किसानों के साथ खड़ी है। रैली में पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, पूर्व विधायक अमरीश कुमार, वरिष्ठ नेता संजय पालीवाल, विकास चौधरी, प्रदीप चौधरी, पूर्व प्रदेश मंत्री जसवंत चौहान आदि प्रमुख नेता शामिल रहे।

kisan andolan in uttarakhand latest news: congress tractor rally in haridwar photos
ट्रैक्टर रैली - फोटो : amar ujala

सामाजिक दूरी के तमाम मानकों को दरकिनार कर 15 जनवरी को राजभवन कूच के बहाने कांग्रेस सड़क पर उतर आई थी। किसान आंदोलन के समर्थन में निकाले गए इस जुलूस में शक्ति प्रदर्शन किया गया और राजभवन जाने से रोकने पर धरना देकर गिरफ्तारी दी गई थी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी पार्टी मुख्यालय से दोपहर बाद जुलूस के रूप में राजभवन के लिए निकले। रणसिंहा, ढोल-नगाड़ों के साथ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता आगे बढ़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
kisan andolan in uttarakhand latest news: congress tractor rally in haridwar photos
ट्रैक्टर रैली - फोटो : amar ujala

दिलाराम चौक से होते हुए जुलूस हाथीबड़कला पुलिस चौकी पर पहुंचा, यहां पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर आगे बढ़ने से रोक दिया। जिसके बाद सड़क पर ही धरना शुरू हो गया था। पुलिस के रोकने से नाराज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, विधायक काजी निजामुद्दीन, मनोज रावत सहित अन्य नेता धरने पर बैठ गए थे। कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पर चढ़ने की भी कोशिश की।

विज्ञापन
kisan andolan in uttarakhand latest news: congress tractor rally in haridwar photos
कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला (file photo)

करीब आधे घंटे के धरने के बाद पुलिस ने कांग्रेस पदाधिकारियों समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और पुलिस लाइन ले आई। राजभवन कूच के बहाने कांग्रेस में शक्ति प्रदर्शन पर भी खासा जोर रहा। कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं के साथ ही कांग्रेेस के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजकुमार, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना अपने समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed