केदारनाथ क्षेत्र में 14 वर्ष में 10 हेलिकॉप्टर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इन हादसों में 30 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस दौरान जहां सेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टर सहित पांच हेलिकॉप्टर क्रैश हुए हैं। वहीं, अन्य में तकनीकी खामियां आई हैं।
Kedarnath Helicopter Accident: धाम में 14 साल में 10 हेलिकॉप्टर दुर्घटनाएं, 30 लोग गंवा चुके अपनी जान
-इस हादसे में चार दिन बाद ही बचाव व सुरक्षा कार्य में लगा भारतीय सेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर हेलिकॉप्टर 25 जून को गौरीकुंड की पहाड़ी से टकराकर क्रैश हो गया था। इस दर्दनाक हादसे में सेना के 20 जवानों की मौत हो गई थी।
-28 जून को केदारनाथ से दो किमी आगे गरुड़चट्टी में एक निजी हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था, जिसमें पायलट व को-पायलट सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी।
-25 मई 2016 में केदारनाथ में गुप्तकाशी के टेक ऑफ करते समय हेलिकॉप्टर का अचानक दरवाजा खुल गया था। हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित थे।
-तीन अप्रैल 2018 को केदारनाथ में निर्माण सामग्री ले जा रहा सेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर दो हिस्सों में टूट गया था, लेकिन दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
-13 मई 2019 को केदारनाथ में टेकऑफ करते हुए एक निजी कंपनी के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024: एसीएस की अगुवाई में चारधाम यात्रा की निगरानी के लिए में बनेगी कमेटी, ये फैसले लिए गए
-18 अक्तूबर को केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरते समय एक निजी हेलिकाॅप्टर क्रैश हो गया था, जिसमें पायलट सहित सात लोगों की मौत हो गई थी।
-23 अप्रैल 2023 को केदारनाथ हेलिपैड पर हेलिकॉप्टर के टेल रोटर की चपेट में आने से यूकाडा के वरिष्ठ वित्त नियंत्रक की मौत हो गई थी।