फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 committee will be formed under the leadership of ACS to monitor the Chardham Yatra

Chardham Yatra 2024: एसीएस की अगुवाई में चारधाम यात्रा की निगरानी के लिए में बनेगी कमेटी, ये फैसले लिए गए

Sat, 25 May 2024 11:24 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 25 May 2024 11:24 AM IST
सार

सीएम ने दिए निर्देश, कहा- लापरवाही पर अफसरों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु बिना रजिस्ट्रेशन धाम पहुंचे, तो अधिकारी जवाबदेह होंगे।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 committee will be formed under the leadership of ACS to monitor the Chardham Yatra
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम यात्रा की सतत निगरानी के लिए अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को शीघ्र कमेटी बनाने के निर्देश दिए। नई दिल्ली प्रवास पर गए मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सदन से वर्चुअल बैठक में अधिकारियों से चारधाम यात्रा का फीडबैक लिया।

विज्ञापन


सीएम ने अफसरों को आगाह किया कि यात्रा प्रबंधन एवं संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर सीधे कार्रवाई होगी। चारधाम यात्रा की समीक्षा के दौरान सीएम ने कहा, सभी विभाग आपसी समन्वय से यात्रा के सुगम संचालन के लिए जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करें।

विज्ञापन

कहा, किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर सीधे कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर शासन के उच्च अधिकारी एवं पुलिस के आईजी स्तर के अधिकारी निरंतर फील्ड में रहें। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, दिलीप जावलकर समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना रजिस्ट्रेशन धामों में पहुंचे तो अधिकारी होंगे जवाबदेह

कहा, यदि श्रद्धालु बिना रजिस्ट्रेशन के धामों में पहुंचते हैं तो इसके लिए अब संबंधित अफसरों की जवाबदेही तय की जाएगी। मंदिरों में सभी श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए एक समान समय मिले। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन एवं दर्शन व्यवस्था में वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने ऋषिकेश, हरिद्वार एवं अन्य ठहराव वाले स्थानों से केदारनाथ, बदरीनाथ के लिए जा रही गाड़ियों को अलग-अलग समय में छोड़ने के निर्देश दिए। कहा, जरूरत हो तो बीकेटीसी से समन्वय कर मंदिरों में दर्शन का समय अवधि भी बढ़ाई जाए।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 52 लोगों की मौत, हार्ट अटैक से केदारनाथ में गई सबसे ज्यादा जान

मानसून सीजन को लेकर भी सभी तैयारी कर लें

मुख्यमंत्री ने कहा, चारधाम यात्रा में आगामी मानसून सीजन को लेकर भी सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण की जाए। बारिश के वक्त यात्रा में होने वाली परेशानियों से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखी जाए। श्रद्धालुओं के लिए तय किए गए ठहराव वाले स्थान पर नियमित सफाई पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की पूर्ण व्यवस्था की जाए। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की जाए। कहा, यात्रा को चलाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed